जोधपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव एकदम फिट, अस्पताल ने किया डिस्चार्ज तो स्टाफ को कहा धन्यवाद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सनसिटी में 22 मार्च को कोरोना संक्रमित पाया गया शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी हिमांशु (36) शनिवार शाम संक्रामक रोग संस्थान में चिकित्सकों की ओर से फिट घोषित कर दिया गया। उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया। लेकिन हिमांशु के घर में फिलहाल कोई नहीं होने के कारण उसे संक्रामक रोग संस्थान ही रखा जाएगा। वहीं हिमांशु के चाचा को भी एमडीएम अस्पताल से संक्रामक रोग संस्थान शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें अस्पताल स्टाफ ने रवानी से पहले बेस्ट ऑफ लक कहकर बधाई दी।

लॉकडाउन में कुछ ऐसा दिखता है हमारा जोधपुर, फोटोज में देखें शहर के प्रमुख स्थान

उम्मीद हैं कि संक्रामक रोग संस्थान में भर्ती हिमांशु, उसके चाची-चाची व लंदन से लौटे संक्रमित दो दोस्तों को अब एक-दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं हिमांशु ने 'पत्रिका' से विशेष बातचीत में बताया कि उन्हें तुर्की से लौटने वाले पहले दिन कुछ नहीं था। दूसरे दिन उन्हें तेज बुखार आया। उन्होंने ठान ली कि वे परिवार के किसी व्यक्ति को तकलीफ में नहीं डालेंगे और अस्पताल में जाकर कोरोना की जांच करवाएंगे। वहां भर्ती रहकर एक दिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उन्होंने खुद का आत्मविश्वास बढ़ाया और मन में ठाना कि कोरोना से वे लड़ेंगे, आखिरकार उनकी जीत हो गई।

jodhpur's first corona positive patient is fit now, thanked staff

सबसे ज्यादा फायदा गर्म पानी पीने से हुआ, एमडीएमएच स्टाफ का शुक्रिया
हिमांशु ने कहा कि एमडीएम अस्पताल के स्टाफ ने मेरा खूब ध्यान रखा। समय पर दवा देना और मुझे बराबर खाना देते रहे। इन सभी का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मेरा ग्यारवें दिन टेस्ट नेगेटिव आ गया था। फिर मुझे दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया गया। जहां भी मेरा खूब ध्यान रखा गया। यहां जांच के बाद मुझे घर जाने की इजाजत दी गई। घर के सभी मेंबर मेरे स्वस्थ होने की कामना करते रहे। रोज मेरा हालचाल पूछते थे। मुझे सबसे ज्यादा फायदा गर्म पानी पीने से हुआ। रोज प्राणायाम भी करता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rd8sgI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment