गोली लगने से पुलिस कमांडो की मौत, साथियों की आंखें हुईं नम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. तस्करों का पीछा करने में गई ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम के कमांडो अशोक विश्नोई की गोली लगने से मौत हो गई। कांस्टेबल की मृत्यु का समाचार प्राप्त करने पर साथियों की आंखें नम हो गईं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम तस्करों का पीछा कर रही थी। इस दौरान पाली जिले के रायपुर थानान्र्गत बर चौराहे पर कांस्टेबल अशोक बिश्नोई को गोली लग गई। गर्दन में गोली लगने पर घायल कांस्टेबल को अस्पताल लाने के दौरान बिलाड़ा में उसकी सांसे टूटने लगी। ऐसे में उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। गोली लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। आशंका है कि कांस्टेबल को गोली खुद के हथियार या तस्करों के फायरिंग में लगी होगी।

सेना की क्यूआरटी में नायक ने गोली मारकर की आत्महत्या
जोधपुर. रातानाडा थानान्तर्गत शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र स्थित मचान पोस्ट पर रविवार को सेना की क्यूआरटी में नायक का खून से लथपथ शव व हथियार मिला था। पुलिस को अंदेशा है कि शनिवार मध्यरात्रि अथवा रविवार तड़के सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार उड़ीसा निवासी राकेश कुमार सोऊ (28) पुत्र विजयराम यहां शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र में सेना की यूनिट में क्यूआरटी टीम का द्वितीय प्रभारी था। वह बतौर नायक यूनिट में जवान था। वह सादे वस्त्र यानि टीशर्ट व नेकर में शनिवार देर रात सैन्य क्षेत्र में मचान पोस्ट स्थित ड्यूटी स्थल पहुंचा था, जहां रविवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला। पास ही दोनों पांव के बीच सैन्य यूनिट से जारी हथियार भी रखा था। उसकी टोढ़ी के नीचे गोली लगी थी। जो सिर के पीछे से आर-पार हुई थी। आस-पास शरीर के टुकड़े बिखरे थे और खून बिखरा था। रविवार सुबह यूनिट में अन्य जवानों ने शव देखा तो सैन्य अधिकारियों को सूचना दी। फिर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना किया। जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि मृतक अविवाहित था। वह अकेला ही शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र के क्वार्टर में रहता था। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eZdzLF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment