ADG ने पुलिसकर्मियों का बढ़ाया मनोबल, कहा लोगों को घरों में रखना पुलिसवालों के लिए चुनौती लेकिन हैं तैयार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आइपीएस अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिविल राइट्स) डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा का कहना है कि यह बहुत ही कठिन समय है। जो सभी के सहयोग व आपसी त्याग के लिए याद किया जाएगा। इससे तभी बाहर निकला जा सकेगा जब आमजन खुद सुरक्षित रहेगा और उसी से दूसरे भी सुरक्षित हो पाएंगे। आमजन की मदद से पूरा समाज सुरक्षित होगा।

जोधपुर संभाग व जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बतौर प्रभारी अधिकारी के नाते एडीजी डॉ मेहरड़ा शुक्रवार को जोधपुर आए थे। कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद वो पाली गए थे, जहां से वो शनिवार को जोधपुर वापस आए। इस दौरान अफसर मैस में पत्रकारों से अनौपचारिकत वार्ता में एडीजी डॉ मेहरड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस के संकट से निकलने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे महत्वूपर्ण है। आमजन को आइसोलेशन में रहना होगा। खासकर अंदरूनी व कच्ची बस्तियों व संकड़े क्षेत्र वालों के लिए चुनौती का समय है।

एडीजी ने कहा कि आमजन को घरों में रखना पुलिस के लिए काफी मशक्कत का काम है, लेकिन इसके लिए पुलिस तैयार है। इस कार्य के लिए आमजन का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। आमजन को जहा समझाने की जरूरत हो रही है वहां समझ भी रहे हैं। यह महामारी है और विकट स्थिति है। प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर व डटकर मुकाबला करना है। इसकेलिए स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। हाथ साफ रखें और समय-समय पर धोते रहें।

कोरोना वायरस के दौरान पुलिस के बारे में एडीजी ने कहा कि फोर्स का मनोबल ऊंचा रहना सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि पुलिस चौबीस घंटे ड्यूटी पर है। कई अधिकारी व जवान रोटेशन से ड्यूटी कर रहे हैं। जोधपुर व पाली प्रवास के दौरान उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। उनसे अपील की कि वे खुद का विशेष ध्यान रखें और किसी भी रूप में बीमार न हों। एडीजी ने शहरवासियों से अपील की कि जोधपुर की अलग संस्कृति है। जनता संवेदनशील है। अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए यह यह समय कठिन है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JEv19V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment