जोधपुर में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट, सामने आए 9 नए पॉजीटिव मरीज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में कोरोना का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसका ही यह नतीजा है कि यहां मंगलवार को एकसाथ 9 नए पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की सांसे फूलने लगी है। यह नए मरीज पूर्व में पाए गए मरीजों के जानकार ही हैं। इनकी जांच के साथ ही इन्हें आइसोलेशन में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इसमें घर-घर जांच के दौरान पॉजीटिव पाए गए अब्दुल हमीद के परिवार के 6 जने हैं। इसी तरह एक पॉजीटिव मरीज अजय सिंह की बहन भी जांच में पॉजीटिव पाई गई है। वहीं बासनी क्षेत्र की पॉजीटिव महिला का नजदीकी रिश्तेदार और डोर स्टेप सैंपलिंग के दौरान एक और महिला पॉजीटिव पाई गई है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि इनमें से अधिकांश को यह मालूम भी नहीं था कि वह कोरोना वायरस से ग्रसित हैं।

जोधपुर के हाथी राम का ओडा क्षेत्र में मिला एक और कोरोना संदिग्ध मरीज, सामने आई ट्रेवल हिस्ट्री

आपको बता दें कि सोमवार को हाथी राम का ओडा क्षेत्र में भी एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। वहीं जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी वेलनेस सेंटर में ईरान से एअरलिफ्ट करके लाए गए भारतीयों में से सोमवार को तीन और व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। पिछले आठ दिन में जोधपुर और जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन कैंप के 36 भारतीयों में कोरोना मिला है। इसमें से 20 जोधपुर स्थित कैंप और 16 जैसलमेर स्थित कैंप के हैं। 36 रोगियों में से 35 को एम्स जोधपुर और एक जने को एमडीएम अस्पताल में भर्ती किया हुआ है।

ईरान से आए दो और लोगों को कोरोना पॉजीटिव, अब तक 35 भारतीयों की रोग की पुष्टि

गौरतलब है कि पिछले महीने ईरान में कोरोना संक्रमण अधिक फैलने के कारण वहां सभी फ्लाइट्स बंद कर दी गई थी। तब वहां भारत से गए कई तीर्थयात्री और छात्र फंस गए। उनकी गुहार पर विदेश मंत्रालय ने कइयों को एअरलिफ्ट किया। जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी वैलनेस सेंटर में 484 भारतीयों को ईरान से लाकर आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी वैलनेस सेंटर में 552 भारतीयों को रखा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XgzeZG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment