जोधपुर में अब तक 93,834 लोगों की स्क्रीनिंग, संक्रमण का सोर्स ढूंढने में लगा है स्वास्थ्य विभाग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क क्षेत्र मसूरिया, केके कॉलोनी, नागौरी गेट,उदयमंदिर, चांदपोल व कलाल कॉलोनी आदि के निर्धारित वार्डो में विशेष फ ोकस करते हुए डोर टू डोर स्क्रीनिंग कर संक्रमण को रोकने व सोर्स ढूंढऩे में लगा हुआ है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि स्वास्थ्य दलों द्वारा लोगो की स्क्रीनिंग कर उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम युक्त पेम्पलेट्स का वितरण कर जागरूक किया जा रहा है। हाई रिस्क केटेगरी की सूची बनाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाए जा रहे है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि रविवार को शहर में 275 स्वास्थ्य दलों द्वारा 24,757 घरों का सर्वे कर 93,834 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमे 152 सामान्य सर्दी-जुकाम मरीज व हाई रिस्क श्रेणी के 135 सदस्य सामने आने पर उन्हें चयनित कर सैम्पलिंग कर जांच की जा रही है।

नागौरी गेट क्षेत्र में जांच कार्य बढ़ाएंगे
जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि हमारी कार्ययोजना हॉट स्पॉट कफ्र्यूग्रस्त नागौरी गेट क्षेत्र में जहंा अब तक 35 केस पॉजिटिव आ चुके हंै वहां टेस्टिग सोमवार से और अधिक बढ़ाई जाएगी। इस क्षेत्र में 800 से अधिक टेस्टिंग करा चुके है , अब तीन दिन में चार गुणा तक कर देंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पहले 5 टीमें लगी हुई थी, उसे बढ़ाकर अब 30 टीमें उस जोन में लगाई है। उन्होंने बताया कि इससे लोगों के पास में ही टेस्टिंग की सुविधा मिल सकेगी व अधिक से अधिक संदिग्ध लोगों के टेस्ट हो सकेंगे। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राकेश कर्नावट ने बताया कि रविवार को 355 सैम्पल लिए गए। जिनमें से 230 की रिपोर्ट मिल गई। जो सभी नेगेटिव आए है व 125 की रिपोर्ट आनी हंै। उन्होंने बताया कि रविवार को एमडीएम में 9 पॉजिटिव केस आए। इनमें 4 उदयमंदिर आसन से, 3 नागौरी गेट व 1 एमडीएम अस्पताल के और 1 पोकरण का केस है। उन्होंने बताया कि एमडीएम आईएलआई ओपीडी में 135 सैम्पल लिए गए। नागौरी गेट के वार्ड संख्या 48 में तैनात वार्ड चिकित्सक के रूप में कार्यरत यूनानी चिकित्सक डॉ. हीना आफ ताब व उनकी पूरी टीम ने आईएलआई व रेंडम सैंपलिंग के तहत 33 लोगों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भिजवाए।

लॉक डाउन, हाइरिस्क व कफ्र्यू क्षेत्रों में डोर टू डोर जीवन रक्षक दवाइयों की सप्लाई
जोधपुर शहर में लॉक डाउन, हाइरिस्क व कफ्र्यू क्षेत्रों में डोर टू डोर जीवन रक्षक दवाइयां पहुंचाई जा रही है। सहायक औषधि नियंत्रक राकेश वर्मा ने बताया कि कफ्र्यू वाले क्षेत्र में मेडिकल शॉप खुली रखने के निर्देश नहीं हैं, लेकिन आवश्यकता होने पर मेडिकल स्टोर वाला उस क्षेत्र मे किसी के फोन पर पर्ची भेजने या सम्पर्क करने पर उसके घर तक सप्लाई कर सकेगा। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन वाले क्षेत्र में औषधिक नियंत्रक अधिकारी आशीष दत्त गज्जा मोबाइल 9783457349, पंकज गहलोत 8559849544, अनिरूद्ध खत्री 9468692063, किशोर पंवार 8387835121 व श्रीमती हेमा सोलंकी 9783517437 डोर टू डोर दवाइयां पहुंचाने की व्यवस्था देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीपी, हार्ट, डायबिटीज, किडनी, दिमाग संबंधी, लीवर संबंधी दवाएं जरूरी होती है। उन्होंने बताया कि दवा पर्ची फरवरी, माह की होने पर भी उसके आधार पर मेडिकल स्टोर से उन्हें दवा आगे के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V4P47X
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment