कोरोना के कहर से सहमा जोधपुर : दो मौत, शहर में अब तक 370 मरीज संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी में रविवार को कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत और 29 नए मरीज सामने आए। एक महिला ने अलसुबह और दूसरी ने शाम 5 बजे दम तोड़ा। इससे पहले बीती रात भी मोहनपुरा निवासी एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई थी। ऐसे में शनिवार रात व रविवार को शहर में चौबीस घंटे के दौरान कोरोना से तीन मौतों ने सहमा दिया। जोधपुर में अब तक कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो चुकी हंै।

जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती स्टेडियम सिनेमा के पास रहने वाली वृद्धा ने रविवार शाम करीब पांच बजे दम तोड़ दिया। स्टेडियम सिनेमा के पास रहने वाली 65 वर्षीय रोशन आरा नाम की यह महिला क्रॉनिक डिजीज से ग्रसित थी। रोशन आरा को शनिवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पहले रविवार सुबह प्रताप नगर निवासी 60 वर्षीय रमजाना पत्नी माजिद ने रविवार तड़के महात्मा गांधी अस्पताल में दम तोड़ा। उसे शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और शनिवार को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वह लम्बे समय से मधुमेह की रोगी थी। इससे पहले शनिवार रात मोहनपुरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश परिहार की मौत हो गई थी।

इधर, शहर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 29 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें से एम्स जोधपुर से जारी सुबह की रिपोर्ट में 14 मरीजों को संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 9 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। शाम को जारी मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में 7 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक रोगी पोकरण का है। सात संक्रमितों का रिपीट टेस्ट भी नेगेटिव पाया गया है।

भाजपा नेता भी संक्रमित
एम्स की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार नई सड़क हनुमान जी की भाखरी निवासी एक भाजपा नेता को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। 57 वर्षीय पॉजिटिव भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रहा है।

नवचौकिया अस्पताल की जीएनएम संक्रमित
वहीं भीतरी शहर के नवचौकिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद अब यहां कार्यरत जीएनएम पॉजिटिव पाई गई है। ये जीएनएम पूर्व में स्क्रीनिंग में पॉजिटिव आई थी। इसने गत शुक्रवार को ही अपनी पुन: जांच कराई थी। नवचौकिया अस्पताल डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद कुछ दिन संचालित नहीं हुआ, अब तीन दिन पूर्व ही विधिवत अस्पताल में मरीज दिखाने आना शुरू हुए थे। अब यहां के स्टाफ को फिर क्वॉरेंटाइन में रहना होगा। जीएनएम के संक्रमित होने के बाद यहां पूरे स्टाफ के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई। नर्स हाउसिंग बोर्ड निवासी है।

फस्र्ट पोलो व खेमे का कुआं तक पहुंचा संक्रमण
फस्र्ट पोलो इलाके में भी रविवार को 64 वर्षीय महिला को संक्रमित पाई गई। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने पूरे इलाके को प्रतिषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया। पावटा चौराहा से राजपूत हॉस्टल, जालम विलास व जैन कॉलोनी जैसे इलाके इसके दायरे में आ गए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S7ABpR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment