20 हजार फूड किट तैयार कर चुकी कृषि मंडी समिति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री और कच्चा माल पहुंचाने के लिए प्रशासन व कई स्वयंसेवी संगठन कार्य कर रहे है। इनमें कृषि उपज मंडी समिति भी एक है, जो फूड किट के रूप में कच्चा माल उपलब्ध करा रही है। 27 मार्च से शनिवार तक नौ दिनों में 20 हजार फूड किट तैयार कर चुकी है, इनमें 11 हजार किट की बिक्री हो चुकी है। लागत मूल्य 360 रुपए में 10 किलो कच्चा माल उपलब्ध होने के कारण लोग भी खरीद में रुचि दिखा रहे है।
--
आगामी दिनों में किट में मिलेंगे मसालें
फूड किट में 5 किलो आटा, 1 किलो खाद्य तेल, 1 किलो दाल, 1 किलो नमक व 1-1 किलो आलू-प्याज मिल रहे है। मंडी समिति प्रशासन आगामी दिनों में इस किट में मिर्च, हल्दी, धनिया आदि मसालें भी उपलब्ध कराएगी।
-
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भी दिया एक दिन का वेतन
जीरा मंडी प्रांगण में तैयार हो रहे फूड किट कार्यक्रम में सेवा दे रहे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भी एक दिन का वेतन देकर जरुरतमंदों को फूड किट वितरित किए। इनमें अर्जुनसिंह, रूपाराम काकड़, ललित कुमार, मनोहर मेघवाल, सुरेंद्र प्रजापत, अमित, जय प्रजापत, मनीष आसोपा, भागीरथ गौड, भवानी दाधीच आदि स्वयंसेवकों ने अपने एक दिन का वेतन देकर फूड किट वितरित किए।
----
लागत या होलसेल कीमत पर फूड किट तैयार किया गया है। इसमें पैकिंग चार्ज शामिल नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार ऑनलाइन, आरटीजीएस से राशि जमा कराकर फूड किट ले सकता है।
डॉ जब्बरसिंह, प्रशासक
कृषि उपज मंडी समिति अनाज जोधपुर
-----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JHZ0Ou
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment