जनता के लिए रसोई: अब 20 से 25 हजार लोगों का खाना होगा हर रोज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोरोना वायरस के इस दौर में सभी तक भोजन पहुंचाने के लिए जनता रसोई का अनूठा नमूना जोधपुर शहर में पेश किया जा रहा है। नगर निगम इन दिनों जरूरतमंदों का पेट भरने की जिम्मेदारी भी निभा रहा है। इस रसोई में प्रतिदिन जहां पहले 10 से 15000 लोगों का भोजन बन रहा है, वहीं अब 25000 लोगों तक भोजन दो अलग-अलग स्थानों पर तैयार होना शुरू हो गया।

पार्किंग को बनाया रसोड़ा
नगर निगम परिसर के पार्किंग स्थल को पिछले 5 दिन से रसोड़े में बदल दिया गया है। 23 से ज्यादा टीमें खाने को शहर के हर क्षेत्र में बांटने जाती हैं। पहले निगम ने अपने फंड से लोगों को भोजन करवाने का बीड़ा उठाया। इसके बाद शहर के भामाशाह सहयोग देने के लिए जुटने लगे। अब तक 45 लाख से अधिक की मदद मिल चुकी है। निगम की ओर से अदम्य चेतना संस्थान में भी खाना बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है।

कोई पैकेट बनवाकर भी उपलब्ध करवा रहा खाना
कई लोग राशि के रूप में सहायता दे रहे हैं तो वहीं कई भामाशाह भोजन के पैकेट बनवा कर भी नगर निगम को उपलब्ध करवा रहा है। यह सभी पैकेट मिलाकर नगर निगम की सहायता से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक पैकेट वितरित हो रहे हैं।

सीसीटीवी से निगरानी
इस रसोई में भंडार की निगरानी के लिए नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला खुद सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने 65 वार्ड में वितरण के लिए टीम व प्रभारियों की सूची भी जारी की है।

निगम ने एक सिस्टम बनाकर खाना तैयार करवाना व पहुंचाने की योजना बनाई। हर दिन 10 हजार से ज्यादा पैकेट बनते हैं। हाइजीन का भी ख्याल रखते हैं। कई भामाशाह मदद के लिए आगे आए हैं।
सुरेश कुमार ओला, आयुक्त नगर निगम जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R5OPXO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment