जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में शुक्रवार सुबह से शाम तक कुल 20 पॉजिटिव मरीज सामने आने की पुष्टि हुई। इसके अलावा ईरान से लाए गए तीन और भारतीय जांच में संक्रमित पाए गए है। जबकि आंकलन करें तो 12 अप्रेल तक जोधपुर में 55 मरीज संक्रमित थे, गत पांच दिनों में 100 मरीज और बढऩे से आंकड़ा 155 पर आकर पहुंच गया है। वहीं अब तक कोरोना संक्रमित मरीज नागौरी गेट, खेतानाड़ी, गुलाबसागर व उदयमंदिर से सामने आ रहे थे। वहीं अब कंदोई बाजार से भी एक रोगी पॉजिटिव निकला है। जानकारी अनुसार एमजीएच हॉस्टल निवासी रेजिडेंट डॉक्टर (29 ) भी संक्रमित पाया गया। चिकित्सक इन दिनों एमडीएम अस्पताल में कोविड-19 ड्यूटी पर भी रहा।
कालूराम जी की बावड़ी सूरसागर निवासी नागौरी गेट में कार्यरत होमगार्ड ( 40), हरिजन बस्ती वृद्ध (63 ), मीरा बक्ष की गली नया तालाब युवक (32), तेलियों के मदरसे के सामने वृद्ध (59 ), खानिया नई सड़क गली नंबर तीन से वृद्ध (62), नई सड़क खानिया से वृद्धा (72), बम्बा छोटी मस्जिद युवक (35), जुबैदा मस्जिद नई सड़क वृद्ध (70), उदयमंदिर गाबजगाजा चौक युवक (24), गली नंबर तीन की फतेह उदयमंदिर वृद्धा (60), उदयमंदिर से महिला (32), बालिका (15), किशोर (17), बालिका (13) युवती (22), कंदोई बाजार वृद्ध ( 60), खेतानाड़ी के पास मस्जिद युवक (22), उदयमंदिर महिला (43) और खेतानाड़ी लाल बंगला परुष (55) संक्रमित पाया गया।
जोधपुर के 6 मरीज डिस्चार्ज
जोधपुर के पांच मरीज हाथीराम ओड़ा निवासी अजय, रेजिडेंसी रोड स्थित अस्पताल स्टाफ रीना, दिनेश, नागौरी गेट निवासी अब्दुल हमीद व इस्माइल को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है। एम्स में भर्ती प्रेरणा कंसारा को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं पोकरण निवासी मुजीबन खान और जावेद हसन को संक्रामक रोग संस्थान भेजा गया है।
इनका रिपीट सैंपल पॉजिटिव
नागौरी गेट निवासी वृद्ध (63), प्रथम पुलिया हाउसिंग बोर्ड निवासी वृद्धा ( 65) व जालोरी गेट के अंदर निवासी चिकित्सक का सैंपल जांच में पुन: पॉजिटिव पाया गया।
कोरोना मीटर
जिला-जोधपुर
अस्पताल -एमडीएम व एम्स जोधपुर
कुल पॉजिटिव भर्ती- 130
पॉजिटिव से नेगेटिव- 26
कुल डिस्चार्ज-25
कुल मौतें- 2
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kf8alI
0 comments:
Post a Comment