International Women's Day : शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रही कर्मचारियों का हुआ सम्मान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रा राजपुरोहित के नेतृत्व में नगर निगम में काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 12वीं रोड चौराहा स्थित भाजपा मसूरिया मण्डल कार्यालय में दोपहर में हिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास उपस्थित रहीं।

भाजपा ने शुरू की निगम चुनाव की तैयारियां
जोधपुर. सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर मण्डल व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक हुई। चुनावी तैयारियों पर मंथन करने के साथ ही प्रदेश नेतृत्व की ओर से आगामी दिनों में मण्डल व बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रम जिसमें कार्यकर्ता स्नेह मिलन, वार्ड स्तर की वृहद कार्यकर्ता बैठकें, स्वच्छता अभियान, वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन, मोर्चा सम्मेलन, जन सम्पर्क सहित विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जोशी ने कहा कि 11 मार्च को जोधपुर के दोनों निगम की लॉटरी निकलने वाली है इसमे भाजपा कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करावें। कार्यकर्ता आज से ही जनता के बीच जाये व अपने-अपने वार्डो में जनसम्पर्क कर कांगे्रस सरकार की विफलताओं व झुठे चुनावी वादों को उजागर करें। बैठक में महेन्द्र मेघवाल, मुकेश लोढा, विजय राजोरिया, अचलसिंह मेड़तिया, करणीसिंह खींची, कैलाश गौड़, श्यामसुन्दर गौड़, ताराचंद गहलोत, नवीन वैष्णव, मनीष परिहार, ललित पारवानी, महेन्द्र छंगाणी, सुनिल कुमार भाटी मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aO6meT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment