Good News: जोधपुर से कोलकाता के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट, नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। निजी एयरलाइंस कम्पनी इंडिगो ( IndiGo Airlines ) जोधपुर से इंदौर के लिए नई फ्लाइट ( Jodhpur To Indore Flight ) शुरू करने जा रही है जो सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। शेष चार दिन इंडिगो का जहाज इंदौर से वडोदरा के लिए उड़ान भरेगा। इंदौर से फ्लाइट सीधा कोलकाता जाएगी। ऐसे में जोधपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को केवल आधा घण्टा इंदौर हवाईअड्डे पर इंतजार करना पड़ेगा। दोपहर में जोधपुर से रवाना हुई फ्लाइट शाम को कोलकाता पहुंच जाएगी। यह फ्लाइट 29 मार्च को शुरू होने की संभावना है।

वर्तमान में जोधपुर से बेंगलुरू, पुणे, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा है।सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की इंदौर-जोधपुर फ्लाइट दोपहर 12.25 बजे रवाना होकर 1.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। आधे घण्टे के विश्राम के बाद विमान पुन: इंदौर के लिए रवाना होगा जो 3 बजे इंदौर पहुंचेगा। यह फ्लाइट सप्ताह में केवल तीन दिन रहेगी। इंडिगो का यह विमान अन्य चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को वडोदरा के मध्य संचालित होगा।

अचानक रद्द किया आगरा का विमान, परेशान हुए यात्री
वहीं इधर जयपुर एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार सुबह जयपुर से आगरा जाने वाले विमान को एयरलाइंस ने अचानक ऑपरेशनल कारण बताकर रद्द कर दिया। इससे कई विदेशी सैलानी भी परेशान हुए। जानकारी के मुताबिक जयपुर से सुबह 10 बजे आगरा जाने और आगरा से दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर जयपुर आने वाले एयर इंडिया के विमान का संचालन रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, कोलकाता से सुबह 8.25 बजे आने वाला गो एयर का विमान तीन घंटे देरी से जयपुर पहुंचा। वहीं अहमदाबाद जाने वाला गो एयर का विमान भी पौने तीन घंटे देरी से जयपुर से रवाना हुआ। इसके अलावा रात को भोपाल, पुणे, गुहावाटी, मुंबई समेत कई शहरों के विमान देरी से आए और गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39kRLqL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment