ब्लड कैंसर पीडि़ता से सामूहिक बलात्कार, विरोध करने पर मारपीट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

नागौरी गेट थानान्तर्गत कलाल कॉलोनी में ब्लड कैंसर से पीडि़त महिला से सगे देवर और मौसेरे देवर ने सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर सास व पति ने मारपीट की और नशीले इंजेक्शन देकर बलात्कार करवाया। तबीयत बिगडऩे की जांच कराने पर महिला को ब्लड कैंसर होने का पता लगा। पीडि़ता ने बुधवार को नागौरी गेट थाने में सामूहिक बलात्कार व मारपीट का मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार कलाल कॉलोनी निवासी महिला ने पति, देवर, सास व मौसेरे ससुर के पुत्र के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और मारपीट का मामला दर्ज कराया। पीडि़ता को ब्लड कैंसर है और चिकित्सकों ने इलाज की संभावना न होने का बताकर घर भेज दिया। महिला लैंगिक अपराध रोकथाम सेल के एसीपी राजेन्द्रसिंह जांच कर रहे हैं। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं।

महिला का कहना है कि नौ नवम्बर २००८ को उसकी शादी कलाल कॉलोनी में हुई थी। उसे दस साल की पुत्री व आठ साल का पुत्र है। पति पहले मेडिकल एजेंट था। ९ फरवरी २०१३ को पति बाहर था। तब देवर व मौसा ससुर का पुत्र कमरे में आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों चले गए थे। इसके बावजूद महिला ने सास को जानकारी दी, लेकिन सास ने चुप रहने और मुंह बंद रखने की धमकी दे डाली।
उसके पीहर जाने व पीहर वालों से मिलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। परेशान होकर उसने पति को अवगत कराया तो उलटा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई थी। पति ने मेडिकल कार्य बंद कर दिया तो आर्थिक तंगी होने लगी थी। एेसे में पति ने अपने मौसेरे भाई से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था। महिला ने इनकार कर दिया था।

आरोपी मौसेरा देवर उसके मासूम पुत्र को उठाकर ले गया और संबंध न बनाने पर ट्रेन के आगे डालने की धमकियां देने लगा था। मजबूर होकर उसने मौसेरे देवर से शारीरिक संबंध बनाए थे।
भरण पोषण राशि नहीं दी

एक मार्च २०१६ को सास ने मौसेरे देवर से फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर उससे जबरदस्ती की गई थी। इस दौरान वहां आए पति व सगे देवर ने इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की थी। उसके कपड़ फाड़ दिए गए थे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया था। चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसियों ने पीहर पक्ष को सूचना दी। भाई व अन्य पीहर वाले आए और महिला थाने में शिकायत दी थी। दोनों पक्षों की बातचीत के बाद दोनों पक्षों व महिला को तीन हजार रुपए प्रति माह भरण पोषण देना भी तय हुआ था, लेकिन पति ने रुपए नहीं दिए थे।
नशीले इंजेक्शन लगाकर सामूहिक बलात्कार

महिला का आरोप है कि अत्याचारों का विरोध करने पर उसे नशीले इंजेक्शन लगाए जाते थे। दोनों देवर सामूहिक बलात्कार करते थे। उन्होंने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था। जो सास ने उसे दिखाकर डराया धमकाया था। तबीयत खराब होने पर पीहर वाले उसे निजी अस्पताल ले गए थे, जहां जांच में उसे ब्लड कैंसर होने का पता लगा। अब चिकित्सकों ने इलाज की बजाय छुट्टी देकर घर भेज दिया। महिला का कहना है कि वह कुछ दिन की मेहमान है। उससे पहले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/392Mwee
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment