जोधपुर क्राइम फाइल : महिलाओं से मारपीट, अपहरण, ठगी और नकबजनी की इन घटनाओं से दहला शहर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

महिलाओं के साथ मारपीट का मामला दर्ज
लूणी. लूणी थाना क्षेत्र के सिणली गांव में दो महिलाओं के साथ तीन लोगों सहित महिलाओं ने मारपीट कर घायल करने का मामला रविवार को दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि सिणली निवासी इंदा्र देवी पत्नी कालूनाथ 29 फरवरी को अपनी बहन धापू के साथ जेठानी के घर बैठी थी। इस दौरान सिणली गांव के ही भूरनाथ, शेरनाथ व थाननाथ शराब के नशे में घर में आकर परिवार की महिलाओं के साथ धापूदेवी व जब्बी देवी के साथ लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी मारपीट करते हुए मोबाइल फोन व 3500 रुपए लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मारपीट कर युवक का अपहरण, मामला दर्ज
करवड़ थाने में एक व्यक्ति ने चार तीन-चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर अपहरण करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार जोधपुर ग्रामीण के चाखू थाना क्षेत्र के घण्टीयाली निवासी मुख्तयार अली (21) पुत्र सतार खान ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 29 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे मंडलनाथ क्षेत्र में वह अपने ट्रक लेकर खड़ा था। इस दौरान उसके गांव के ही समीर, जुसफ खान, रमजान खान, फारूख खान आदि गाड़ी से आए तथा उसे ट्रक से उतारकर मारपीट कर अपहरण कर साथ ले गए बाद में मथानिया के निकट छोडकऱ फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्जकर जांच शुरू की।

महिला से एक लाख की ऑनलाइन ठगी
पेटीएम के जरिए एकाउंट से ऑनलाइन एक लाख पांच हजार निकालने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार बीजेएस निवासी देशकंवर (48) पत्नी शंभूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 25 फरवरी से एक मार्च के बीच उसके एकाउंट से पेटीएम के जरिए किसी ने एक लाख पांच हजार रुपए ऑनलाइन निकालकर ठगी की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

जेल की बस से उतरते का अपराधी का वीडियो वायरल
अपराधियों को जेल से कोर्ट लाने वाली जेल की बस जितनी सुरक्षित है। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे मोसिन नाम के एक अपराधी का जेल की बस से उतरते हुए का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टोक पर वायरल होता नजर आया। मामला सामने आने पर उदयमंदिर थानाप्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वीडियो सामने आया है। उसकी जांच की जा रही है।

फायरिंग के आरोपी की निशानदेही पर कार बरामद
लेन-देन के विवाद में फायरिंग करने के आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके गांव से सोमवार को कार बरामद की है। मामले में पुलिस गिरफ्तार अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी दो दिन के रिमांड पर चल रहे जिन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कांकेलाव में सरनाडा की ढाणी निवासी आरोपी दिनेश बाबल से पूछताछ के आधार पर वारदात में काम ली गई एक कार उसके गांव क्षेत्र से बरामद की गई। ज्ञात रहे कि लेन-देन के विवाद में जनता कॉलोनी स्थित बहनोई के मकान पर हमला व गोलियां चलाने के मामले में कांकेलाव में सरनाडा की ढाणी निवासी दिनेश बाबल, सुनील, हनुमानराम व भुटाराम बाबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों से एक पिस्तौल, मैग्जीन व एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने जब्त किया गया था।

नकबजनी के तीन आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर. बनाड थाना पुलिस ने नकबजनी के दर्ज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे रिमांड के दौरान चोरी का माल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के अनुसार बनाड़ क्षेत्र के आशापूर्णा टाउनशिप उचियारड़ा निवासी मुकेश तेत्रवाल पुत्र नागरमल जाट ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 28 जनवरी को वे किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इस दौरान रात्रि में किसी ने मकान का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया तथा जोधपुर में पूर्व में चालान सुदा नकबजन दईजर पुलिस लाइन ग्रामीण के सामने (करवड़) निवासी विष्णुगिरी (48) पुत्र बालस्वरूप गिरी गोस्वामी से पूछताछ की। तो उसने नकबजनी करना स्वीकार किया तथा इसमें अपने दो साथियों के भी शामिल होने की बात बताई। जिस पर पुलिस ने नागौर जिले के इडवा (डेगाना) निवासी भवानी शंकर (33) पुत्र सत्यनारायण दमामी, कुचामन सिटी के खरीया रोड बुनकर बस्ती भाटों का बास निवासी गोविन्द (27) पुत्र किसनाराम मेघवाल को भी दस्तयाब किया। जिन्होंने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को एक मार्च को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान ओर भी कई नकबजनी की वारदातें खुलने की उम्मीद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wlSrO2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment