डोडा पोस्त की खेप मंगाने का फरार आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

ट्रक में छह क्विंटल डोडा पोस्त बरामदगी मामले में ढाई वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को डांगियावास थाना पुलिस ने शनिवार को फिटकासनी चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
थानाधिकारी लीलाराम के अनुसार प्रकरण में फिटकासनी निवासी धीमाराम पुत्र भींयाराम बिश्नोई अक्टूबर २०१७ से फरार है। उसके फिटकासनी चौराहे पर आने की सूचना पर घेराबंदी की गई। आरोपी के चौराहे पर पहुंचते ही पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद धीमाराम बिश्नोई पुत्र भींयाराम बाबल को गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रक में मंगाई थी मादक पदार्थ की खेप
डांगियावास थाना पुलिस ने २७ अक्टूबर २०१७ को ट्रक में सीमेंट के कट्टों के नीचे छुपाकर लाया जा रहा ६ क्विंटल १६ किलो डोडा पोस्त जब्त कर खोखरिया निवासी चालक दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। कार में एस्कॉर्ट कर रहे सुनील पुत्र मांगीलाल बिश्नोई व श्रवण उर्फ बंटी पुत्र मुन्नाराम बिश्नोई को भी गिरफ्त में लिया गया था। वहीं, कार मालिक होने से पीथावास निवासी पप्पुराम पुत्र भाखरराम बिश्नोई व डोडा पोस्त खरीद-फरोख्त में लिप्त सूरजाराम पुत्र धन्नाराम बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी धीमाराम बाबल ने ट्रक में डोडा पोस्त की खेप मंगाई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Q4MZz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment