मुआवजे व कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन
जोधपुर.
गीता भवन के सामने निजी अस्पताल के एक्स-रे सहायक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मुआवजा व कार्रवाई की मांग पर शनिवार को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर विरोध जताया। जिसके चलते दिनभर पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
खाण्डा फलसा थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार गोल बिल्डिंग के पास रहने वाला मोहम्मद खालिद गत २८ फरवरी को अस्पताल में संदिग्ध हालात में बेहोश हो गया था। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने अस्पताल में सहकर्मी सुरेन्द्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा रखा है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन पहले मुआवजा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने समझाइश की, लेकिन परिजन नहीं मानें। शाम को निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर परिजन आश्वस्त हुए। अब संभवत: रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32ZKGcN
0 comments:
Post a Comment