जालोर के बाद जोधपुर में तीन जगह थी डकैती की साजिश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सुनार के ठिकाने पर डकैती की साजिश रचने की फिराक में सरदारपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आने वाले अंतरराज्यीय गैंग जालोर में वारदात के लिए रैकी कर चुकी थी और जोधपुर में सरदारपुरा बी रोड, प्रतापनगर और चौहाबो क्षेत्र में डकैती की फिराक में थे। गैंग के निशाने पर पहले जालोर का एक व्यापारी था। इसके बाद जोधपुर में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार हरियाणा के सोनीपत में गड़वाड़ा निवासी सुनील जाट, नागौर जिले के नावां में गुड़ाचाल निवासी रोहित वर्मा, जोधपुर जिले में बाप तहसील के टापू निवासी सुखवीर मेघवाल, उड़ीसा में केन्द्रापर्डा निवासी विमल प्रसाद, ओल्डी निवासी शेख साहिर उर्फ सूरज और जहाजपुर निवासी आफताब खान (२१) पुत्र जहांगीर खान को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक-एक दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।
उड़ीसा के विमल प्रसाद, शेख साहिर व आफताब और हरियाणा में सोनीपत निवासी सुनील जाट तीन-चार दिन पूर्व डकैती के लिए जोधपुर आए थे। रोहित ने वारदात के लिए इन्हें बुलाया था। सुखबीर के साथ यह आरोपी सुरपुरा की मेघवाल बस्ती में सूने मकान में ठहरे थे।

जांच में सामने आया कि उड़ीसा के तीनों युवक जालोर में रैकी करके जोधपुर आए थे। वे पहले जालोर में वारदात करने वाले थे।
गौरतलब है कि डकैती की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को चिल्ड्रन पार्क के पास स्थित सूने मकान से छह जनों को गिरफ्तार कर तीन देसी पिस्तौल, चार कारतूस व एक चाकू जब्त किया था।

एक अन्य आरोपी को जेल भेजा
दो पिस्तौल के साथ तारघर के पास से गिरफ्त में आने वाले बालेसर थानान्तर्गत बांवरली के गाजनावास निवासी चन्द्रसिंह को सरदारपुरा थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UrpMzE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment