महिलाएं घर बैठे इस तरह बना रही हैं हाइजेनिक मास्क, तकनीक जानकर आप भी करेंगे इनके जज्बे को सलाम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रधानमंत्री के आह्वान व कोरोना के डर से हर कोई घर में बैठा है। ऐसे में स्वयं प्रेरणा से कुछ महिलाएं घर से ही हाइजेनिक मास्क बनाने के कार्य में जुटी हैं। जिससे की जोधपुरवासियों को आसानी से मास्क उपलब्ध हो सके। कई महिलाएं अपने घर से ही हाइजेनिक मास्क बनाने के काम में पत्रिका टीम को जुटी नजर आई। पूछने पर उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण वर्तमान में जो स्थिति बनी है उसे देखकर उन्हें घर के काम से ज्यादा मास्क बनाने का जरूरी नजर आ रहा है।

जोधपुर में फिर कोरोना का निकला लंदन कनेक्शन, एक छात्र की जांच पॉजीटिव आने से ज्वाला विहार सीज

अभी घर के काम से जरुरी मास्क बनाना
पाल गांव रहने वाली रेखादेवी ने बताया कि इस आपदा जैसी स्थिति से हम जोधपुरवासी बच सके इसलिए मैं भी अपना कुछ योगदान देना चाहती थी इसलिए अब सिलाई केन्द्र पर तो नहीं जा रही हूं लेकिन घर से कपड़े के मास्क बना रही हूं। जिससे की शहर में मास्क की कमी न रहे। आरती नगर बोरानाड़ा रोड निवासी सरितादेवी, सांगरिया फाटा रहने वाली ज्योतिदेवी, पाल गंव नई बस्ती निवासी वर्षा सहित इस समूह से जुड़ी महिलाएं इन दिनों घर में आराम करने की बजाय दिन भर कपड़े के हाइजेनिक मास्क बनाने में जुटी हैं।

लॉकडाउन की इस मुश्किल घड़ी में समाजसेवा के लिए उठ खड़ा हुआ है जोधपुर, इन सबने किया सहयोग

ऐसे बना रहे हाइजेनिक मास्क
सृष्टि सम्बल सेवा संस्थान की सचिव प्रेमवती देवी ने बताया कि कोरोना को लेकर वर्तमान में जो स्थिति बनी हुई है उसे देखते हुए वे खुद घर पर मास्क बनाने के काम में जुटी हुई है तथा समूह की अन्य महिलाओं को भी हाइजेनिक मास्क बनाने के लिए कपड़ा उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि नीम, गिलोय व तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबालते है। उसके बाद उस पानी में कपड़ा भीगो कर सुखा देते हैं उसके बाद उसके मास्क बनाते हैं। जिससे की यह मास्क हाइजेनिक बन सके ओर लोग कोरोना वायरस से बच सके।

लॉकडाउन में व्यवस्था : जोधपुर नगर निगम बनवा रहा हर दिन 10 हजार भोजन के पैकेट्स

जरूरतमंदों में कर रहे नि:शुल्क वितरित
संस्थान की प्रेमवती ने बताया कि उनके आस-पास के क्षेत्रों में वे जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क उपलब्ध करवा रहे हैं। जिससे की लोग कोरोना से बच सके। समूह की अधिकतर महिलाएं इन दिनों घर पर मास्क बना रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33ZGrhY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment