यस बैंक में जमा पूंजी को निकालने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, जोधपुर शहर में बैंक की दो ब्रांच

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से निजी क्षेत्र के यस बैंक से एक माह में ५० हजार रुपए की निकासी की सीमा तय करने के बाद शुक्रवार को बैंक के ग्राहकों के होश उड़ गए। आरबीआइ की घोषणा के बाद जहां शेयर मार्केट की सूची में बैंक के शेयर की वेल्यू धड़ाम से गिरी। वहीं देशभर में बैंकों के ग्राहक अपनी जमा पूंजी की निकासी के लिए बैंकों में उमड़े।

जोधपुर में दो शाखाएं
जोधपुर में यस बैंक की दो शाखाएं है। पीडल्ब्यूडी कॉलोनी व चौपासनी रोड स्थित शाखाओं पर बैंक के सुबह से ही जमा होने शुरू हो गए। ग्राहक अपने रुपयों की निकासी के लिए आवेदन करते रहे, लेकिन बैंक अधिकारी ग्राहकों को मना करते रहे। बैंक में आम दिनों की तुलना में शुक्रवार को क्लियरिंग के लिए ज्यादा चेक आए, लेकिन चेक क्लियरिंग नहीं हो रहे थे। वही जिन लोगों के बैंकों में खाते है, उनका लेनदेन प्रभावित हुआ।

30 हजार ग्राहक, करोड़ों का निवेश
निजी क्षेत्र की बैंक, उच्च ब्याज दर (आम सरकारी व निजी बैंकों से दुगुनी से भी ज्यादा) का आकर्षण होने के कारण जोधपुर में बैंक के ग्राहकों की अच्छी खासी संख्या है। सूत्रों के अनुसार, बैंक की दोनों शाखाओं में करीब ३० हजार लोगों के खाते है। इनमें उच्च शिक्षण संस्थान, मंदिर, ट्रस्ट, संगठन, निर्यातक, व्यापारी, अप्रवासी भारतीय सहित अच्छे धनाढ्य लोगों के खातें है। जिनमें उक्त लोगों द्वारा करोड़ों का निवेश किया हुआ है।

सरकारी बैंकों से जानकारी लेते रहे
यस बैंक प्रबंधन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में ग्राहक अपने जीवन भर की पंूजी की सुरक्षा को लेकर सरकारी बैंकों में अधिकारी-कर्मचारियों से जानकारी लेते रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IskZrT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment