लाखों का पैकेज छोड़ तैयार कर रहे खिलाड़ी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

हमारे देश में क्रिकेट को भगवान माना जाता है। क्रिकेट का जुनून हर आयु वर्ग के लोगों में देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही जुनून शहर के दो युवा क्रिकेटरों में है, जिन्होंने लाखों रुपए सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ क्रिकेट को गले लगाया और क्रिकेट एकेडमी खोली। ये युवा क्रिकेटर है प्रद्योतसिंह व शाहरुख पठान, जो वर्तमान में अपनी क्रिकेट एकेडमी में युवा खिलाड़ी तैयार करने में जुटे हुए हैं। दोनों में खास बात है कि दोनो ने एक ही स्कूल से साथ-साथ पढ़ाई की, एक साथ ही क्रिकेट खेली और दोनों ने मिलकर ही एकेडमी भी खोली। शाहरुख व प्रद्योत दोनों एथलीट भी रह चुके है

----

मार्च 2016 में खोली एकेडमी

प्रदेश और शहर में क्रिकेट एसोसिएशन की अच्छी स्थिति नहीं होने, शहर में क्रिकेट प्रतिभाएं होने के बावजूद उनको मौका नहीं मिलते देख दोनों ने मार्च 2016 माह में स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी खोली। एकेडमी में खिलाडिय़ों को आधुनिक तकनीकी वाली मशीनों से अन्तरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग देने के लिए 2 रेड सॉयल विकेट, 2 ब्लेक सॉयल विकेट, टर्फ विकेट, जिम, लीवरेज बॉलिंग मशीन, बॉलर की स्पीड के लिए बुशनेल स्पीड रेडार गन आदि फैसिलिटी है। एकेडमी में हर आयु वर्ग के करीब 200 खिलाड़ी कोचिंग ले रहे है। वर्तमान में तीन स्थानों शिकारगढ़, बासनी व पाल में अकादमियां चल रही है। जहां प्रद्योत व शाहरुख के अलावा 15 विशेषज्ञ कोच कोचिंग दे रहे है।

---

एकेडमी दे रही नेशनल क्रिकेटर

एकेडमी ने चार सालों में कई खिलाड़ी दिए है। इनमें हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर 19 वल्र्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे रवि बिश्नोई एकेडमी की देन है। बीसीसीआइ की जोनल क्रिकेट एकेडमी इंडिया कैम्प अंडर 16 में साहिल भास्कर का चयन हुआ है। इनके अलावा भी कई खिलाड़ी तैयार हो रहे है। एकेडमी की टीमों ने तीन साल में 20 से ज्यादा टूर्नामेंट्स जीते है। एकेडमी की टीम साउथ अफ्रीका गई और इंटरनेशनल प्लेयर के साथ खेल टूर्नामेंट जीता।

----

देश के क्रिकेट सेलिब्रिटी कर चुकी एकेडमी विजिट

एकेडमी में पिछले चार सालों में देश के दिग्गज क्रिकेटर विजिट कर चुके है। जिसमें प्रथम विश्व कप जीत चुकी भारतीय टीम के सदस्य दिलीप वेंगसरकर के अलावा एस विश्वनाथ, आकाश चौपड़ा, परविन्दर अवाना, पवन नेगी, राहुल तेवाटिया, दिशांत याग्निक आदि शामिल है।

------

ग्रेग चैपल से सीखी बारीकियां

प्रद्योत व शाहरुख आस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रहे ग्रेग चैपल के प्रशिक्षु रह चुके है। दोनों खिलाडिय़ों ने वर्ष 2007-08 में एक वर्ष के लिए जयपुर में चैपल से अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण भी लियाहै।

---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b0Bxn2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment