डकैती के लिए ट्रेन में ला रहे थे हथियार, आरपीएफ ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
आरपीएफ ने राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पहले ट्रेन में दो युवकों को एक पिस्तौल व देसी कट्टे के साथ पकड़ा और फिर यह हथियार लेने आए हरियाणा में पचास हजार रुपए के इनामी व उसके दो साथियों को १२वीं रोड चौराहे पर धर दबोचा। इनामी से मिले सुराग से सरदारपुरा थाना पुलिस ने तीन और बदमाशों को गिरफ्तार कर तीन पिस्तौल-कट्टे, रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस व एक चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया। यह आरोपी सुनार के ठिकाने पर डकैती की साजिश रच रहे थे।

आरपीएफ के उप निरीक्षक लिखमाराम ने बताया कि राइकाबाग रेलवे स्टेशन पहुंची दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन की सुबह तलाशी ली गई। कोच एस-१ में हरियाणा के रोहतक निवासी ईश्वर उर्फ दीपक उर्फ कुलदीप उर्फ कालू (२२) पुत्र संभाष जोगी व सौरन उर्फ कालू (१९)पुत्र सतवीर लोहार को गिरफ्तार एक पिस्तौल व आठ कारतूस व एक देसी कट्टा व ४ कारतूस जब्त किए गए। दोनों आरोपी हरियाणा में सोनीपत निवासी सुनील जाट को यह हथियार देने जोधपुर आए थे। सुनील व उसके साथी जोधपुर में ही थे।
आरपीएफ ने आरोपी व सुनील की बात कराई तो हथियार देने दोनों को १२वीं रोड चौराहा बुलाया। आरपीएफ ने १२वीं रोड पर आरोपी को छोड़ दिया और सादे वस्त्रों में नजर रखनी शुरू की। तभी सुनील, सुखवीर व आफताब खान वहां आए और हथियार लेने लगे। इतने में आरपीएफ ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। फिर तीनों को सरदारपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

इनसे मिले सुराग पर सरदारपुरा थानाधिकारी लिखमाराम नेचिल्ड्रन पार्क के पास सूने मकान से अंतरराज्यीय गैंग के तीन और युवकों को पकड़ा। जो १२वीं रोड सर्किल पर पकड़े तीन युवकों के साथ मिल सुनार के ठिकानें पर डकैती की साजिश रच रहे थे।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा ने बताया कि इनसे तीन और पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस व एक चाकू जब्त कर हरियाणा के सोनीपत में गड़वाड़ा निवासी सुनील (३१) पुत्र कर्मवीर जाट, नागौर के नावां में गुड़ाचाल निवासी रोहित वर्मा (१९) पुत्र धर्मदास मेघवाल, जोधपुर जिले में बाप तहसील के टापू निवासी सुखवीर (१९) पुत्र बाबूराम मेघवाल, उड़ीसा में केन्द्रापर्डा निवासी विमल प्रसाद (२५) पुत्र बद्रीप्रसाद दास व शेख साहिर उर्फ सूरज (२०) पुत्र शेख जाकिर और उड़ीसा के जहाजपुर निवासी आफतालब खान (२१) पुत्र जहांगीर खान को गिरफ्तार किया गया।

कई जगहों पर डकैती की फिराक में थे
रोहित ने सरदारपुरा के सुनार के ठिकाने पर डकैती के लिए सुनील से सम्पर्क किया था। सुनील हरियाणा व दिल्ली में वांटेड है। हरियाणा पुलिस ने उस पर ५० हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। सुनील ने डकैती के लिए विमल प्रसाद से सम्पर्क कर जोधपुर आने को तैयार किया। विमल ने अपने साथी आफताब व शेख साहिर को जोधपुर बुलाया था, जहां पहुंचने पर रोहित, सुखवीर व सुनील से मिले थे।

जालोर में डकैती की फिराक में थे, जोधपुर आए
सुनील के सम्पर्क करने के दौरान विमल, आफताब व शेख साहिर जालोर में मौजूद थे। वहां भी एक सुनार से डकैती की साजिश रच रहे थे। उस साजिश को छोड़ तीनों आरोपी तीन-चार दिन पहले जोधपुर आए थे। जो मण्डोर क्षेत्र में छुपे हुए थे।

हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर में कर चुका है कई वारदातें
सुनील हरियाणा में सक्रिय चुन गैंग का गुर्गा है। उसका फेसबुक के मार्फत अन्य बदमाशों से सम्पर्क हुआ था। वह पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के साथियों के सम्पर्क में था। रोहित व सुखवीर सोपू संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने सुनील को डकैती के लिए जोधपुर बुलाया था।

किस आरोपी पर कहां-कहां एफआइआर दर्ज
सुनील जाट...

हरियाणा के रोहतक, जिंद, लाखन माजरा में हत्या के प्रयास, मारपीट और आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वह भगौड़ा घोषित है। चार वर्ष पूर्व दिल्ली के नरेला में डेयरी मालिक के ठिकाने पर डकैती की थी। वह अब तक फरार था। बहादुरगढ़ में पंजाब के व्यक्ति के घर डकैती की थी। कुछ सामान नहीं मिला था। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ कर वह फरार हो गया था। चूरू के सार्दुलपुर में मील डकैती की कोशिश कर चुका है। साथ ही करनाल व गुड़ गांवा में दो जनों की हत्या की सुपारी लेने की डील चल रही थी।
विमल प्रसाद...

उसके खिलाफ उड़ीसा के पुलिस स्टेशन खुर्दा व केन्द्रापर्डा सदर में डकैती, लूट व मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर छूटा हुआ है। उसने यूपी में पेट्रोल पंप डकैती व व्यापारी के यहां डकैती कर सात लाख रुपए लूट करना स्वीकार किया है।
शेख साहिर उर्फ सूरज...

उसके खिलाफ केन्द्रापर्डा सदर व डेरा बिस्सी में दो मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर रिहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QrIupE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment