जोधपुर।
रेलवे की नई व्यवस्था के तहत हेल्पलाइन नंबर 139 पर काउंटर टिकटों का कैंसिलेशन तो हो जाएगा। साथ ही रेल उपभोक्ताओं की जेब भी ढीली होगी। कैंसिलेशन की प्रक्रिया पूरी होने के दौरान रेल उपभोक्ताओं के 10 से 15 रुपए खर्च होंगे। ऊपर से किराए में से कैंसिलेशन चार्ज भी कटेगा। मोबाइल में बैलेंस नहीं होने पर 140 नंबर पर कॉल भी नहीं आएगा।सामान्य तरीके से 139 पर टिकट कैंसिलेशन की प्रक्रिया पूरी करने में 5 से 7 मिनट लग जाते है, इससे अधिक समय भी लग सकता है। समय जितना अधिक लगेगा, उतना ही पैसा भी खर्च होगा। वैसे भी हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करते ही 2 रुपए कट जाते है। हालांकि इससे अचानक यात्रा में बदलाव वाले यात्रियों को नई व्यवस्था से सहूलियत मिलेगी। उन्हें तुरंत टिकट कैंसिल कराने के लिए रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। हेल्पलाइन नंबर पर कुछ पैसे खर्च कर किराए के कुछ पैसे बचा सकते है।
--
रिफण्ड के काउंटर पर जाना होगा
रेलवे के उच्चाधिकारियों के अनुसार मोबाइल पर काउंटर टिकट कैंसिल हो जाएगा लेकिन रिफ ण्ड के लिए उपभोक्ताओं को काउंटर पर जाना पड़ेगा। शाम 6 से सुबह 6 बजे तक की ट्रेन के लिए दूसरे दिन रेलवे खिडक़ी खुलने के 2 घंटे में रिफ ण्ड लेना होगा। सुबह 6 बजे की बाद की ट्रेन के लिए प्रस्थान समय के 4 घंटे तक रिफ ण्ड लेना होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VLQsNI
0 comments:
Post a Comment