क्वारंटाइन टाइम में गिटार बजाते हुए अपनी आवाज में पहुंचा रही है पीएम मोदी का संदेश, देखें वीडियो

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विश्वभर में लाखों लोगों की जान ले रहा कोरोना वायरस एक महामारी घोषित किया जा चुका है। विभिन्न देशों की सरकारें इससे निपटने के लिए युद्धस्तर के प्रयास कर रही है। वहीं यह वायरस दिनोंदिन विकराल रूप धारण करते हुए भयावह स्थितियां पैदा कर रहा है। इसकी विभिषिका का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि इसके कारण आज करोड़ों लोग अपने घरों में कैद हो चुके है लेकिन इससे निजात पाना फिलहाल चुनौतीपूर्ण हो चुका है। वहीं आपदा की इस घड़ी में कई हाथ एेसे भी हैं जो दूसरों का सहारा बन रहे हैं। जहां कई लोग रुपए और अन्न का दान कर सहयोग कर रहे हैं तो कई अपने हुनर के माध्यम से इस दौरान संबल बन रहे हैं। वहीं कई एेेस हैं जो अपनी हॉबीज के माध्यम से भी दूसरों को इस वायरस से बचने की शिक्षा देते हुए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। एेसा ही उदाहरण है शिकारगढ़ निवासी फ्लरिश टाक पुत्री अमित टाक। जो अनूठे तरीके से लोगों में अवेयरनेस फैला रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रसारित संदेश को वह अपनी आवाज में गिटार की धुन पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। कक्षा दसवीं की बालिका फ्लरिश लोगों को इस महामारी से बचने के उपाय बताने के साथ मनोरंजन भी कर रही है। इससे कई विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R1JNM5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment