पंप एक्शन राइफल से गोली चला पकड़ा शराब से भरा ट्रक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

जिले की बाप थाना पुलिस ने कानासर रोड पर गुरुवार को पंप एक्शन राइफल से गोली चलाकर शराब से भरा ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही कार पकड़ी। ट्रक से 1180 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर मुख्य तस्कर, ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ ने बताया कि पंजाब से ट्रक में अवैध शराब की खेप के जिले में आने की सूचना पर डीएसटी टीम ने सुबह बाप थाना क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू की। कानासर रोड पर कार व पीछे ट्रक पर संदेह होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक दोनों वाहन भगाने लगे। नाकाबंदी तोडऩे पर पुलिस ने पंप एक्शन राइफल से एक राउंड गोली चलाई। इससे ट्रक का एक टायर फट गया। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक पकड़ लिया।

थानाधिकारी हरिसिंह के अनुसार ट्रक में पराली (धान का सूखा चारा) से भरी गांठें को नीचे छिपाकर रखी लगभग पचास लाख रुपए की शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार में ट्रक को एस्कोर्ट कर रहे जैसलमेर के सांकड़ा थानान्तर्गत गुड्डी गांव निवासी बन्नेसिंह पुत्र सोहनसिंह, पल्ली निवासी ट्रक चालक सहीराम उर्फ चिम्माराम पुत्र चौखाराम बिश्नोई व खलासी जफर अली पुत्र अमीन खान को गिरफ्तार कर लिया। एक कार सवार पोकरण थानान्तर्गत थाट निवासी शौकत अली उर्फ रफीक खान भाग निकला।

दोनों वाहनों पर फर्जी नम्बर
ट्रक व कार पर लगी नंबर प्लेटें फर्जी पाईं गईं। कार में दो अलग-अलग तरह की नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। अंदेशा है कि दोनों वाहन चोरी के हो सकते हैं। इस बारे में भी जांच की जा रही है।

बाप, फलोदी व रामदेवरा में सप्लाई
पुलिस के अनुसार बन्नेसिंह पंचायत चुनाव के मद्देनजर वह पंजाब से शराब की खेप लाया था। शराब बाप, फलोदी व रामदेवरा में सप्लाई होनी थी। बन्ने सिंह पहले अपने भाई स्वरूप सिंह के साथ शराब तस्करी में लिप्त था। अब वह अकेले ही तस्करी कर रहा है। चालक सहीराम १२ साल से शराब से भरे ट्रक ला रहा है। उसके खिलाफ बीकानेर के नाल, भीनमाल, बागोड़ा, पोकरण, धोरीमन्ना थानों में मामले दर्ज हैं। भीनमाल के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने स्थाई वारंट भी जारी कर रखा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ip4wEM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment