मुख्यमंत्री गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में चोरी की बिजली से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, डिस्कॉम बेखबर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

ओम बडग़ुर्जर/जोधपुर. राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के विधानसभा क्षेत्र की तीन बस्तियों के सैकड़ों घर दिन के उजाले में चोरी की बिजली से रोशन हो रहे है। लेकिन सबकुछ जानते हुए भी डिस्कॉम के जिम्मेदार अधिकारियों ने मौन धारण कर रखा है। जिससे प्रतिमाह लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है।

जोधुपर डिस्कॉम की ओर से बिजली चोरी को रोकने के तमाम दावे जोधपुर शहर की मसूरिया, मंडोर व भदासिया क्षेत्र की कुछ गलियों में बौने साबित होते नजर आ रहे है। क्षेत्र की तीन बस्तियां आज भी ऐसी है जहां के सैकड़ों मकान चोरी की बिजली से रोशन हो रहे है। कच्ची बस्तियां होने एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने की दुआई देने वाले इन बस्तियों के अधिकांश लोगों के घरों में चोरी की बिजली से दिन के उजाले में धड़ल्ले से पंखे, वॉशिंग मशीन तक चल रही है। मंडोर व भदासिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में आते है तो मसूरिया क्षेत्र सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के विधानसभा क्षेत्र की बस्ती है।

हर माह लाखों का राजस्व नुकसान, जिम्मेदार कौन?
प्रबंधन की इस अनदेखी ने निगम स्तर पर हर माह बिजली थाने और सतर्कता दल के नाम पर खर्च  किए जा रहे लाखों रुपए की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े हो रहे है। जिनका काम बिजली चोरी रोकना है उन्होंने अभी तक यहां हो रही बिजली चोरी को रोकने के लिए लेकर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की।

विद्युत चोरी की शिकायतों पर राजस्थान पत्रिका टीम ने रविवार को शहर के मंडोर क्षेत्र स्थित मगजी की घाटी बस्ती, भदासिया सांसी बस्ती व मसूरिया स्थित नट बस्ती का दौरा किया तो बस्ती के अधिकतर घर चोरी की बिजली से रोशन होते नजर आए। अनुमानित इन बस्तियों में प्रतिदिन लाखों रुपए की बिजली चोरी से डिस्कॉम को राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन पिछले कई सालों से हो रही विद्युत चोरों को रोकने को लेकर डिस्कॉम के जिम्मेदार कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहे।

सब स्टेशन के चंद कदमों की दूरी पर अवैध विद्युत कनेक्शन
मगजी की घाटी क्षेत्र के निकट ही डिस्कॉम का सब स्टेशन बना हुआ है। इस स्टेशन से कुछ  आगे जाए तो लोगों ने विद्युत तारों से सीधे घरों में कनेक्शन ले रखे है। जो दिन के उजाले में भी साफ देखे जा सकते है लेकिन डिस्कॉम के अधिकारियों की न जाने इन अवैध कनेक्शनों पर नजर क्यों नही पड़ रही।

केस एक - मगजी की घाटी मंडोर
मंडोर क्षेत्र स्थित मगजी की घाटी क्षेत्र की कच्ची बस्ती पत्रिका टीम रविवार दोपहर पहुंची। विद्युत तारों से कई घरों में अवैध रूप से लिए गए कनेक्शन नजर आए। हकीकत यह है कि इस कच्ची बस्ती में कई बंगले भी बने हुए है वहां भी अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन हो रखे है।

केस दो- भदासिया सांसी बस्ती क्षेत्र
शहर के भदासिया के निकट स्थित सांसी बस्ती में ही कुछ ऐसी ही स्थिति नजर आई। यहां तो एक गली में विद्युत तारों का मानो जाल नजर आया। इस बस्ती के भी अधिकतर घरों में विद्युत के अवैध कनेक्शन दिखे।

केस तीन- नट बस्ती मसूरिया
शहर के मसूरिया क्षेत्र की नट बस्ती की अधिकतर गलियों में बने मकानों में भी अवैध विद्युत कनेक्शन नजर आए। लोगों ने घरों के निकट से गुजर रहे विद्युत तारों पर सीधे तार डालकर घरों में अवैध बिजली कनेक्शन ले रखे है।

जिम्मेदारों का रटा-रटाया जवाब
इन बस्तियों में हो रखे अवैध विद्युत कनेक्शनों को हटाने के लिए जल्द ही टीम बनाकर कार्रवाई करेंगे।
- एम.एस.चारण, एसई डिस्कॉम, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32MQEO6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment