कोरोना के आतंक में प्रशासन ने जगाई आस, कहा माकूल प्रबंधन व व्यवस्थाएं बनाने के प्रयास जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : अविनाश केवलिया/जोधपुर. जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की परिस्थितियों के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं व प्रबंधन माकूल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एडीएम(प्रथम) एमएल नेहरा ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि जिले में कोरोना वायरस संबंधी 147 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। शुक्रवार को भी 1 नया कोरोना वायरल संक्रमित पाया गया है। इसको मिलाकर अब तक जोधपुर के 6 व 1 पाली सहित कुल 7 व्यक्ति हो गए हैं।

जोधपुर में सामने आया कोरोना का छठा पॉजीटिव मरीज, लंदन से आए संक्रमित युवक का मित्र है यह युवक

उन्होंने बताया कि स्थापित क्वारेंटाइन सेन्टर्स पर 37 लोग पहुंच गए हैं। जिले में 1050 होम क्वारेंटाईन है। उन्होंने बताया कि अब तक 884 क्वारेंटाइन सेन्टर्स तैयार हैं तथा 7 हजार 500 सेन्टर्स की तैयारियंा त्वरित रूप से चल रही है। जिले में माकूल व्यवस्थाओं के तहत 8 हजार 940 फूड पैकेट के अलावा सूखी राशन सामग्री वितरित की गई है।

अपने-अपने तरीकों से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जोधपुरवासी, हर कोई कर रहा जज्बे को सलाम

एडीएम(द्वितीय) महिपाल भारद्वाज ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सप्लाई चेन व्यवस्थित एवं सुदृढ की जा रही है। एफ सी आई द्वारा भी गेंहू के आटे की सप्लाई अगले 2-3 दिन में व्यवस्थित रूप से शुरू हो जाएगी। ए डी एम ने बताया कि जोमेटो और स्वीगी जैसी संस्थाओं से भी बात की जा रही है ताकि आवश्यक उपभोक्ता सामग्री डोर टू डोर पहुंचाने में और गति प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा आज वाणिज्यिक कर के अधिकारियों को भी इस कार्य में जोड़ दिया गया है ताकि वे रिटेलर्स से बात करके उपभोक्ता सामग्री को निर्धारित दरों पर ही डोर टू डोर पहुंच सकें। इसके अलावा ये अधिकारी होलसेलर्स से भी बात करके डिमंाड और मंाग को व्यवस्थित कर सकें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ydSX1z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment