पत्रिका के स्थापना दिवस पर आयोजित हो रहे नि:शुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर शहर विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें शहरवासी अपनी समस्या का निवारण करवाने के लिए शिविर में भाग ले रहे हैं। पावटा पोलो द्वितीय शिप हाउस 123 स्थित डॉ. कामदार आई हॉस्पीटल में शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक अत्याधुनिकों मशीनों से नि:शुल्क विस्तृत नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन होगा। शिविर में डॉ. गुलाम अली कामदार व डॉ. विवेक सिंघल परामर्श देंगे।

नि:शुल्क माइग्रेन जांच शिविर
श्रीराम हॉस्पीटल में नि:शुल्क माइग्रेन, हाइ बीपी, मिरगी, स्ट्रोक फ्री चेकअप कैम्प का आयोजन शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जा रहा हैं। पाल रोड स्थित श्रीराम हॉस्पीटल में शिविर के दौरान न्यूरो फिजिशियन डॉ. नवीन सीरवी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

नि:शुल्क नि:संतानता परामर्श शिविर
वसुंधरा अस्पताल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में नि:शुल्क नि:संतानता परामर्श शिविर का आयोजन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा हैं। शिविर में नि:संतानता से जुड़े कई पहलू जिसमे स्त्री एवं पुरुष नि:संतानता जैसे अंडो का कम बनना, ट्यूब ब्लॉक होना, अनियमित माहवारी, तथा पुरुषों में निल शुक्राणु, शुक्राणुओं की कमी होना, नसबन्दी का ऑपरेशन करा चुके होना इत्यादि पर नि:शुल्क परामर्श दिया जा रहा हैं। हॉस्पीटल के निदेशक डॉ.संजय मकवाना ने बताया की आईवीएफ नि:शुल्क शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। शहरवासी शिविर में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

निशुल्क मोटापा निवारण चिकित्सा शिविर
आरोग्यम आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की ओर से मोटापा एवं उससे होने वाली बीमारियों के बचाव के लिए शनिवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क परामर्श दिया जा रहा है। रातानाडा अजीत कॉलोनी महावीर पब्लिक स्कूल के सामने 67 आरोग्यम आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पीटल में लोगों को फि टनेस और मोटापे के नियंत्रण के लिए जीवन शैली बदलाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आरोग्यम के डॉ. अरूण त्यागी ने बताया कि बालों का झडऩा, मुहांसे, बीपी,शुगर, हाइपोथायरायडि’म, भूख का अत्यधिक लगना, खर्राटों का आना आदि मोटापे से जुड़ी बीमारियों के समाधान के लिए नि:शुल्क परामर्श दिया जा रहा हैं। शिविर को लेकर मोटापे से पीडित लोगों में काफी उत्साह हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3axrHc8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment