जोधपुर में फिर सामने आया कोरोना का संदिग्ध, जांच के बाद अस्पताल से भाग रहे मरीज को पुलिस ने सड़क पर बिठाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. सूर्यनगरी में बीते दिनों से एक एक करते हुए कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आने से प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। अभी सामने आए मरीजों के उपचार के लिए पुख्ता प्रबंध भी पूरे नहीं हुए कि शनिवार सुबह एक मरीज ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए। हुआ यूं कि सुबह संदिग्ध मरीज महात्मा गांधी अस्पताल में चेकअप के लिए आया हुआ था। यहां चिकित्सकों ने उसे कोरोना संदिग्ध माना। वह यहां से बिना बताए जाने लगा। पुलिस कांस्टेबल ने उसका पीछा करते हुए ओलंपिक रोड पर रोक लिया। उसके साथ आए एक परिचित को भी सड़क पर बिठाया गया। यहां थोड़ी देर इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए ले गई।

तुर्की के बाद अब लंदन कनेक्शन : संक्रमित युवक का दोस्त भी दूसरे दिन जांच में पॉजिटिव

स्वास्थ्य दल कर रहे जांच
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि सर्वे व स्क्रीनिंग के दौरान ही कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व रोकथाम युक्त पेम्पलेट्स का वितरण कर लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी। विभिन्न क्षेत्रों में 41 स्वास्थ्य दलों द्वारा 1016 घरों का सर्वे कर 5817 लोगों की स्क्रीनिंग में 9 सामान्य सर्दी-जुकाम (आईएलआई) के मरीज सामने आए जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर निरंतर अवलोकन किया जाएगा। सीएमएसचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि हर किसी को मेडिकल सेनेटराइजर की आवश्यकता नहीं क्योंकि आप घर में ही रह रहे हैं तो घर में बार-बार साबुन से या अल्कोहल युक्त हैंड रब से भी हाथ धो कर संक्रमण के खतरे से बच सकते हैं। इसके लिए अनावश्यक रूप से मेडिकल स्टोर पर सेनेटराइजर के लिए भीड़ ना करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JjRHw5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment