बादलों की आवाजाही से मौसम में रही ठंडक, इस सप्ताह रात के तापमान में होगी बढ़ोतरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की घनी आवाजाही रही। देश के उत्तरी हिस्सों में कई जगह बरसात व ओलावृष्टि से मौसम में फिर से ठंडक हो गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस सप्ताह रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

सुरपुरा पर दौडऩे लगी है जेट-स्की, वॉटर स्पोट्र्स एक्टिविटीज की देखें फोटोज

सूर्यनगरी में बादलों का जमघट लगा रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। हवा में नमी होने पर सुबह-सुबह हल्की सर्दी का अहसास हो रहा था। दिन चढऩे के साथ बादलों की रेलमपेल बढ़ती गई। दिनभर बराबर धूप निकली। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 28.4 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का तापमान 15.4 और दिन का 29.5 डिग्री मापा गया।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनूठी पहल, अब सिक्का डालने पर वेंडिंग मशीन से निकलेगी कपड़े की थैली



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Se8mn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment