कोरोना इफेक्ट : जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सहित 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उत्तर-पश्चिमी रेलवे ने जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सहित 9 जोड़ी रेलगाडिय़ों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा जोधपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार से यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। यात्रियों की जांच के लिए एक मेडिकल हैल्थ बूथ स्थापित किया गया है। इस बूथ पर तैनात कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रियों की थर्मल स्केनिंग के द्वारा तापमान की जांच की जा रही है।

इसके अतिरिक्त यात्रियों के अधिक सम्पर्क में आने वाले क्षेत्रों मसलन लिफ्ट हैण्डल, एस्केलेटर रेलिंग, नल, डोर हैण्डल, चार्जिंग पॉइन्ट, रेलिंग को नियमित अंतराल से संक्रमण से मुक्त करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड से साफ किया जा रहा है। जोधपुर से रखरखाव होकर चलने वाली सभी रेलगाडियों के एसी डिब्बों से सभी पर्दे और कम्बल हटा लिए गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध बैन्च, वेटिंग रुम तथा अन्य सभी स्थानों की नियमित रुप से सफ ाई की जा रही है।
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
गाड़ी संख्या----ट्रेन का नाम ------ कब से कब तक रहेगी रद्द
1. 14809---- जैसलमेर-जोधपुर---- 21.03.20 से 01.04.20 तक
2. 14810---- जोधपुर-जैसलमेर---- 20.03.20 से 31.03.20 तक
3. 19329---- इंदौर-उदयपुर---- 20.03.20 से 31.03.20 तक
4. 19330 ---- उदयपुर-इंदौर---- 21.03.20 से 01.04.20 तक
5. 19411----अहमदाबाद-अजमेर----20.03.20 से 23.03.20 एवं 25.03.20 से 31.03.20 तक
6. 19412----अजमेर-अहमदाबाद----21.03.20 से 24.03.20 एवं 26.03.20 से 01.04.20 तक
7. 19667----उदयपुर-मैसूर----23.03.20 एवं 30.03.20 तक
8. 19668----मैसूर-उदयपुर----26.03.20 एवं 02.04.20 तक
9. 22421----दिल्ली सराय-जोधपुर----20.03.20 से 31.03.20 तक
10. 22422----जोधपुर-दिल्ली सराय----20.03.20 से 31.03.20 तक
11.22477----जोधपुर-जयपुर----20.03.20 से 31.03.20 तक
12. 22478----जयपुर-जोधपुर----20.03.20 से 31.03.20 तक
13. 22481----जोधपुर-दिल्ली सराय----20.03.20 से 31.03.20 तक
14. 22482----दिल्ली सराय-जोधपुर----21.03.20 से 01.04.20 तक
15. 22985----उदयपुर-दिल्ली सराय----21.03.20 एवं 28.03.20 को
16. 22986----दिल्ली सराय-उदयपुर----22.03.20 एवं 29.03.20 को
17. 22987----अजमेर-आगराफोर्ट ----20.03.20 से 31.03.20 तक
18. 22988----आगराफ ोर्ट-अजमेर----20.03.20 से 31.03.20 तक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wuenla
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment