जोधपुर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार ई-मित्र परियोजना के अंतर्गत अस्पताल से संबंधित नई सेवा बाह्य रोगी पर्ची यानि कि ओपीडी पर्ची अब से किसी भी ई-मित्र से बनवाई जा सकती है। अपर जिला कलक्टर(प्रथम) एम एल नेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला ई-मित्र सोसायटी की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। प्रारंभ में प्रायोगिक तौर पर यह सेवा जिला धौलपुर में प्रारंभ की जा चुकी है।
जोधपुर जिले में भी इसे लागू करने के लिए जिला स्तरीय बड़े अस्पतालों में 4-4 एवं राजकीय अस्पतालों में 2-2 ई-मित्र कियोस्क खोले जाएंगे। इसके अलावा जिले के किसी भी ई-मित्र कियोस्क द्वारा यह पर्ची काटी जा सकेगी, यह पर्ची एक सप्ताह के लिए मान्य होगी। नि:शुल्क पर्चियों के लिए ई-मित्र सेवा शुल्क का राजस्थान रिलीफ सोसायटी द्वारा पुनर्भरण किया जाएगा। बैठक में शहर के सी सी टी वी कैमरों के लिए जारी किए जाने वाले बिजली उपयोग के सभी बिल जारी किए जाने प्रस्तावित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
संबंधित अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अब से हर माह बिजली बिल जारी होने पर इस समस्या का निदान स्वत: ही हो जाएगा। इसके अलावा समस्त स्वायतशासी, राजकीय विभागों पंचायत समिति, नगर निगम, जे डी ए, आवासन मंडल आदि के बिजली, पानी, टेलिफोन आदि के बिलों का भुगतान ई-मित्र के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wbHQWp
0 comments:
Post a Comment