जोधपुर. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को अप्रेल महीने से तीन महीने का सिलेण्डर फ्री में दिया जाएगा। बुधवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी। जोधपुर में इससे 2.83 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा। जोधपुर में करीब नौ लाख घरेलू गैस के उपभोक्ता हैं। तेल कम्पनियां उपभोक्ताओं के पीएमयूवाई से जुड़े बैंक खाते में घरेलू गैस के सिलेण्डर की राशि एडवांस में जमा करवाएगी। उपभोक्ता यह राशि निकालकर गैस एजेंसी पर बुकिंग के माध्यम से सिलेण्डर प्राप्त कर सकेगा। अप्रेल से लेकर जून तक तीन महीने तक सिलेण्डर फ्री दिया जाएगा। दो सिलेण्डर बुकिंग के मध्य न्यूनतम 15 दिन का अंतराल होना चाहिए। तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से सिलेंडर का स्टॉक नहीं रखें।
घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग करवाए
तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक ऑनलाइन गैस बुकिंग करने की सलाह दी है। इसके लिए पेटीएम, फोन पे, अमेजन के अलावा एचपी गैस के उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के लिए एचपी पे, माय एचपी गैस ऐप, बीबीपीएस पर बुकिंग कर सकते हैं। इंडियन गैस के उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन मोबाइल ऐप और भारत गैस के उपभोक्ता भारत गैस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने की भी सलाह दी है ताकि नोटों के अनावश्यक हैंडलिंग से बचा जा सके।
गैस की कमी नहीं, स्टॉक करने से बचें
देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को गैस के पर्याप्त भंडार होने का आश्वासन दिया है। तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से सिलेंडर का स्टॉक नहीं रखें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ULOvyC
0 comments:
Post a Comment