जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने एक साल का प्रशिक्षण पूरा होने पर 33 राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों का पदस्थापन किया है। रजिस्ट्रार (प्रशासन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार तुषार बिश्नोई को विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या-7 जयपुर, विनिता कालिया विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट केसेज कोर्ट संख्या-4 भीलवाड़ा, मोनिका चौधरी एसीजे एवं महानगर मजिस्ट्रेट संख्या-16 जयपुर महानगर, छवि सिंघल विशेष महानगर मजिस्टे्रट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या-4 जोधपुर महानगर, सिद्धांत सक्सेना न्यायिक मजिस्ट्रेट नागौर, अंशिका विशेष न्यायिक मजिस्टे्रट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 3 बीकानेर, साक्षी शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट डूंगरपुर, रेणु कुमारी गोयल महानगर मजिस्ट्रेट संख्या-5 जोधपुर महानगर, कार्तिक शर्मा विशेष न्यायिक मजिस्टे्रट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 7 उदयपुर तथा रजत गुप्ता को न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 3 बूंदी में लगाया गया है।
इसी तरह उषा प्रजापत को विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 4 जयपुर महानगर, मनीषा अग्रवाल द्वितीय विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 14 जयपुर महानगर, इशा विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 8 जोधपुर महानगर तथा जितेंद्र डऊकिया को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 3, कोटा के पद पर लगाया गया है।
प्रीती व्यास को महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 22 जयपुर महानगर, अजयदीप सिंह विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 9, जयपुर महानगर, सबा परवीन विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 11 जयपुर महानगर, हिमांशु कुमावत विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 9 जोधपुर महानगर, विजय टाक महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 19 जयपुर महानगर, माधवी गोस्वामी विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 6 उदयपुर, संगीता विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 12 जयपुर महानगर, नीतू चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 5 दक्षिण कोटा, सौभाग्यसिंह चारण विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 18 जयपुर महानगर, कविता मीणा विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 10 जोधपुर महानगर, विनय डाबी विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 20 जयपुर महानगर, सुरेश कुमार तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 जयपुर जिला, वर्षा अमेरा न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 अलवर, कौशल वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 4 उत्तर कोटा, निखिल गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरतगढ़, दिलीप कुमार मीणा न्यायिक मजिस्ट्रेट चौमूं, मोहनलाल मीणा विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 1 जोधपुर महानगर, आशीष न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 बाड़मेर तथा शिवानी को न्यायिक मजिस्ट्रेट सोजत के पद पर लगाया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32XQzY3
0 comments:
Post a Comment