जोधपुर. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गत 8 मार्च रविवार को रोडवेज बसों में महिलाओं का राज रहा। जोधपुर डिपो में महिला दिवस के अवसर पर एक ही दिन में 28 हजार महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का आनंद लिया। सरकार की ओर से एक दिन की यात्रा से करीब 32 लाख रुपए रोडवेज डिपो को पुनर्भरण राशि के रूप में दी जाएगी। रोडवेज की ओर से गत शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक बसों का संचालन किया गया। इस दौरान डिपो की 114 बसों में महिलाओं को योजना के मुताबिक राज्य सीमा में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
अतिरिक्त बसें भी चलाई
रोडवेज डिपो महाप्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया। अजमेर-ब्याबर-जयपुर मार्गो पर जाने वाली महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन मार्गो पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। वहीं शनिवार सुबह इन मार्गो के अलावा पाली-जालोर-सिरोही के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QakdUR
0 comments:
Post a Comment