मतदान दिवस 15 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित, जोधपुर के इन ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) प्रकाश राजपुरोहित ने आदेश जारी कर जिले में पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों के सरपंचों, वार्ड पंचों के लिए होने वाले मतदान दिवस 15 मार्च रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले समस्त विभागों, संस्थाओं, उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत पंचायत समिति फलोदी की 30 ग्राम पंचायतों, लोहावट की 36 ग्राम पंचायतों, आऊ की 16 ग्राम पंचायतों, देचू की 30 ग्राम पंचायतों, चामू की 20 ग्राम पंचायतों तथा सेखाला की 20 ग्राम पंचायतों में होने वाले मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया है।

अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं अपर जिला कलक्टर प्रथम मदन लाल नेहरा ने बताया कि 14 मार्च को जो कार्मिक मतदान दल से अनुपस्थित रहता है, उसके विरूद्ध त्वरित गति से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं की परीक्षाओं के संचालन के लिए नियुक्त केन्द्राधीक्षक, सहायक केन्द्राधीक्षक, वीक्षक को निर्देश दिए कि उनको प्राप्त चुनाव ड्यूटी का निर्वहन करना अनिवार्य है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IC3vJQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment