12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं कल से, 42 हजार 9 सौ 50 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) भल्लूराम खिंचड़ ने बताया कि परीक्षा में 42 हजार 9 सौ 50 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के केंद्र 282 बनाए गए हैं। इसमें 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र होंगे। दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च से आरम्भ होगी। इसमें 61 हज़ार 9 सौ 66 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। दोनों परीक्षा के 267 सेंटर कॉमन रहेंगे, लेकिन 15 सेंटर पर केवल दसवीं परीक्षा होगी। दसवीं बोर्ड परीक्षा का समय भी सुबह 8.30 से 11.45 बजे रहेगा। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 अप्रैल और दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च को संपन्न होंगी।

परीक्षा के तनाव में छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
प्रतियोगी परीक्षा को लेकर तनाव में चल रहे एक छात्र ने बनाड़ रोड पर निजी अस्पताल के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कट कर जान दे दी। बनाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार मूलत: चाडी में लक्ष्मण नगर हाल डिगाड़ी के रूप नगर निवासी सुनील बिश्नोई पुत्र भंवरलाल पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह गत सोमवार रात घर से बिना बताए निकल गया। दूसरे दिन सुबह परिजन उठे तो वह घर में नहीं मिला। उन्होंने तलाश शुरू की तब बनाड़ रोड पर निजी अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने का पता लगा। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता भंवरलाल ने मर्ग दर्ज कराया। उनका कहना है कि सुनील प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पढ़ाई में कमजोर होने से वह तनाव में था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tj8xRB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment