जयपुर से 11 साल पहले चोरी की कार जब्त, चार गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
करवड़ थाना पुलिस ने गंगाणी गांव में बस स्टैण्ड तिराहे पर सोमवार शाम चोरी की कार में घूम रहे चालक व तीन युवकों को गिरफ्तार किया। जब्त कार वर्ष २००९ में जयपुर से चुराई गई थी।

पुलिस के अनुसार शाम को गश्त के दौरान गंगाणी गांव में जयपुर नम्बर की संदिग्ध कार में कुछ युवकों के घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस गांव के बस स्टैण्ड तिराहे पहुंची, जहां गांव की तरफ से आ रही जयपुर नम्बर की सफेद कार रुकवाई। पुलिस को देख कार में सवार चारों युवक घबरा गए। चालक विजय उर्फ बबलू से कार के दस्तावेज मांगे, लेकिन वो पेश नहीं कर पाया। चारों को थाने ले जाकर कार के संबंध में जांच शुरू की गई। तब सामने आया कि कार वर्ष २००९ में जयपुर से चोरी की है। आरोपी चोरी की कार बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने चोरी की कार लेकर घूमने का मामला दर्ज कर जैसलमेर में वार्ड-२६ की वाल्मिकी कॉलोनी निवासी विजय उर्फ बबलू पुत्र रायबहादुर वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथ मौजूद वाल्मिकी कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र राजूराम वाल्मिकी, विशाल पुत्र किशन वाल्मिकी और विजय पुत्र किशन वाल्मिकी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ISWOmQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment