राजस्थान में मार्च से मई तक पारा सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने का पूर्वानुमान, रहेगा बादल-बरसात का मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. इस साल जनवरी और फरवरी में कम हुई बरसात की भरपाई मार्च महीने में होने की संभावना है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमैट के अनुसार उत्तरी भारत में 4 से लेकर 7 मार्च तक बरसाती मौसम रहेगा। चार मार्च को पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकराएगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचारी तंत्र बनेगा जो धीरे-धीरे पूर्व की सरककर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में बरसात करेगा। इस दौरान ओलावृष्टि होगी। तेज हवा बहेगी। आसमान में बिजली की चकाचौंध होगी। मार्च के दूसरे पखवाड़े में प्री मानसून बरसात की शुरुआत भी हो जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में 5 व 6 फरवरी को उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में बादल, बूंदाबांदी, मेघगर्जना और ओलावृष्टि का मौसम रहेगा। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग अधिक प्रभावित होंगे। जोधपुर में गुरुवार से बादलों की हल्की आवाजाही शुरू होगी। शुक्रवार और शनिवार को बरसात जैसा मौसम हो सकता है। इस दौरान दिन में तापमान 30 डिग्री के भीतर रहने से पंखे फिर से बंद करने की नौबत आ सकती है। रविवार से मौसम साफ होना शुरू होगा।

मार्च से मई तक पारा 1 डिग्री अधिक रहेगा
उधर भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च से लेकर मई तक राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पश्चिमी राजस्थान यानी जोधपुर और बीकानेर संभाग में इस दौरान पारा 1 डिग्री तक अधिक रह सकता है जबकि पूर्वी राजस्थान यानी जयपुर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में दिन का पारा 0.5 से 1 डिग्री तक ज्यादा रहेगा। हालांकि रात का तापमान दोनों ही हिस्सों में एक जैसा आधा डिग्री अधिक रहने की पूर्वानुमान जताया है। तापमान अधिक रहने की संभावना 43 प्रतिशत है।

रात का पारा चढ़ा, दिन का उतरा
सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान अधिक रहने से सुबह सामान्य मौसम रहा। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप निकल आई। दिनभर धूप निकली रही। दोपहर में तापमान 31.1 डिग्री मापा गया। रात और दिन के तापमान में अब 13 डिग्री का ही अंतर रह गया, जबकि फरवरी के तीसरे सप्ताह में यह अंतर 23 डिग्री तक पहुंच गया था, जिसके कारण रात ठंडी और दिन में तपिश महसूस हो रही थी। पश्चिमी विक्षोभ का असर इस पूरा सप्ताह रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wjzueR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment