Valentine's Day प्यार के इजहार से लबरेज यूथ और शहर के बाजार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर( jodhpur news.current news ) . मद्धम-मद्धम ठंडी बयार, खुशियों की दमक, गुलाबों की महक, उमंगों की चमक, ताजा हवा और खुशबू का झोंका, मीठी याद, गिफ्ट्स के संग मधुर संदेश का इंतजार और एक महकता एहसास। लव कपल्स जोश और उत्साह से लबरेज हैं। वेलेंटाइन डे ( Valentine's Day ) शुक्रवार को शहर में पैशन के साथ मनाया जाएगा ( latest nri news in hindi )। कपल्स ने अपने-अपने वेलेंटाइन ( valentine day ) के लिए कुछ खास और स्पेशल प्लानिंग की है। इस दौरान अलसाई सुबह से गुनगुनी धूप, उजली दोपहर, बल खाती शाम और चांदनी रात तक फेस्टिवल सा माहौल रहेगा। जोधपुराइट्स में मधुर संदेश कहने,सुनने, पढऩे और गिफ्ट्स के प्रति जबरदस्त क्रेज है। कहीं अपने वेलेंटाइन को प्रपोज करने का उत्साह तो कहीं किसी की आंखों में किसी का याद का जुगनू चमक रहा है तो कोई किसी के ख्यालों में खोया हुआ है, किसी ने लबों पर नगमे सजाए हैं। किसी की यादेंं जवां हो रही हैं तो कोई प्यार भरी मॉर्निंग अपने वेलेंटाइन को गिफ्टस ( gifts ) की सौगात देने के लिए बेताब है। किसी ने महकते फूल या कार्ड दे कर तो किसी ने मोबाइल, कम्प्यूटर और लैपटॉप से मैसेज की प्लानिंग की है। स्पेशल बुके और सजावट के लिए बाजारों में गुरुवार से ही ताजा फूल महकते हुए दिखाई दिए। उनका रंगबिरंगे खूबसूरत डिजाइनर म्यूजिकल वेलेंटाइन कार्ड,गैजेंट्स, रेडिमेड गारमेंट्स, लुभावनी साडि़यों व जेवरात आदि सामग्री की खरीदारी पर जोर रहा। साथ ही कई पेयर्स फास्ट फूड, पेस्ट्री और नाम लिखे केक आइटम्स की खरीदते हुए भी देखे गए। इधर ब्लूसिटी के नई सड़क सोजती गेट, त्रिपोलिया से सरदारपुरा तक लाइफ स्टाइल मार्केट में वैलेंटाइन्स डे के लिए बॉयेज और गल्र्स ने सरप्राइज गिफ्ट खरीदे हैं। सनसिटी के बाजारों में न्यू लव पेयर्स के लिए मैंडारिन डक्स के जोड़े व ड्रीम कैचर भी गिफ्ट के तौर पर खरीदे गए हैं। यूथ टेडी बियर, हार्ट और आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स भी खरीदते हुए दिखाई दिए। इसमें अलग-अलग तरह के डिजाइन्स ले यूथ को लुभाया। ब्लूसिटीजन्स ने समृद्धि के प्रतीक ड्रैगन की भी खरीदारी की है। ब्लूसिटीजन्स की नजर में पर्स, चश्मा, पेन, डायरी, लेपटॉप बैग, मोबाइल कवर, टेबल स्पीकर, कैमरा कवर, ब्लूटूथ, शेविंग किट, बैल्ट, वॉलेट, दुपट्टा, ज्वैलरी, ईयरिंग्स, परफ्यूम, डियोडरेंट, ब्रॉँच, कोटपिन, मेकअप बॉक्स, सॉफ्ट टॉय, टेडीबियर, वैनिटी बॉक्स, कॉस्मेटिक्य, फिटनेस बैंड, फुटवियर, शर्ट, जीन्स, ट्राउजर, सूट, साड़ीज और चूडिय़ां भी गिफ्ट के लिए खरीदे गए हैं। शॉपकीपर दिलीप जैन ने बताया कि वैलेंटाइन्स डे पर बाजार में इस बार अच्छी खरीदारी हो रही है। यूथ में भी खरीदारी के लिए गजब का पैशन है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SrEO8N
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment