USA's Taffd Magazine : कृति भारती वल्र्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट लिस्ट में शामिल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर( jodhpur news current news ) .भारत से समाजसेविका ( social worker ) डॉ.कृति भारती ( Kriti Bharti ) का नाम यूएसए की टेफ्ड मैगजीन( USA's Taffd Magazine ) ने विश्व भर के 10 प्रभावशाली एक्टिविस्टों की सूची ( World Top Ten Activist List ) में बाल विवाह ( child marriage ) निरस्त करने की साहसिक मुहिम के लिए शामिल किया गया है ( latest NRI news in hindi )।

डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम करने की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए इस सूची में शामिल किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में डॉ.कृति भारती बीबीसी हिन्दी की 100 श्रेष्ठ प्रेरणास्पद महिलाओं की सूची में भी शामिल रह चुकी हैं। यूएसए की टेफ्ड मैगजीन ने विश्व भर से साहसिक मुहिम के साथ हर तबके के कल्याण व उत्थानपरक कार्य करने वाले एक्टिविस्टों के चयन की प्रक्रिया गत वर्ष जनवरी 2019 में शुरू की थी। एक वर्ष तक विश्व के हजारों एक्टिविस्टों के कार्यों का विभिन्न मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया। इसके बाद अब टेफ्ड मैगजीन के फरवरी 2020 के अंक में वल्र्ड टॉप टेन फ्युचरिस्टिक एक्टिविस्टों की सूची जारी की गई। डॉ.कृति भारती को मैगजीन के प्रेसीडेंट व फाउंडर ओसिनाकाची अकुमा कैलू ने वल्र्ड टॉप टेन फ्युचरिस्टिक एक्टिविस्ट लिस्ट का विधिवत प्रमाण-पत्र देकर बधाई भेजी है। टेफ्ड मैगजीन की ओर से जारी वर्ष 2019 के वल्र्ड टॉप टेन फ्युचरिस्टिक एक्टिविस्ट सूची में भारत से डॉ.कृति भारती के अलावा स्वीडन की ग्रेटा थन्बर्ग, जापान की मिहो कवामोटा, साउथ अफ्रीका की लेहलोगोनोलो मुथेव्हूली, टर्की के मारसेल टुगकन, फ्लोरिडा के क्रिस्टेन कोनक्लिन, लेनिन रघुवंशी, अमरीकी अभिनेत्री व एक्टिविस्ट शाएलेने वुडले, भारत की अरुणा रॉय और चीन के एआई वीवी को शामिल किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3802N37
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment