swarnim bharat : प्लास्टिक मुक्ति के संकल्प के साथ करें भोले का अभिषेक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
इस बार जब महाशिवरात्रि पर भोले का अभिषेक करें तो एक संकल्प प्लास्टिक मुक्ति का लें। स्वर्णिम भारत बनाने में जितना आवश्यक विकास है उनका ही आवश्यक पर्यावरण संरक्षण भी है। स्वच्छता के साथ प्लास्टिक को ना कहेंगे तो हमारे आस-पास का माहौल भी बेहतर होगा। ‘राजस्थान पत्रिका’ के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत हम संकल्प लें इस बार ‘बी क्लीन गो ग्रीन’ का।

इस बार हमारी भक्ति ‘सफाई को हां, प्लास्टिक को ना’ थीम पर हो तो पर्यावरण के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। मंदिर में जाएं तो पूजन सामग्री और प्रसाद पॉलीथिन में न ले जाएं। पर्यावरण संरक्षण में हमारा यह छोटा सा सहयोग कल की तस्वीर बदल सकता है। शहर के प्रमुख मंदिर अचलनाथ महादेव मंदिर, पब्लिक पार्क शिव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, मंडलनाथ मंदिर, रातानाडा शिव मंदिर, अमरनाथ महादेव मंदिर, सिद्धनाथ महादेव मंदिर, बैद्यनाथ महादेव मंदिर सहित जिले के कई शिवालयों में महाशिवरात्रि पर भक्तों का रैला रहता है। हजारों की संख्या शिव भक्त प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का संकल्प लेंगे तो सूरत ही बदल जाएगी।

शिवभक्त करे पॉलीथिन का बहिष्कार
पॉलीथिन के कारण आए दिन शहर में सीवरेज चॉक होने के कारण गंदगी बहती है। मंदिर आने वाले भक्तों को भी काफी दिक्कतें आती है। सभी शिवभक्तों को पॉलीथिन का बहिष्कार कर शहर को स्वच्छ बनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

- महंत मुनीश्वर गिरि, महंत अचलनाथ महादेव मंदिर कटला बाजार

................

जागरूक होना जरूरी

पर्यावरण प्रदूषण के कारण विश्व में नई बीमारियां फैलनी शुरू हो चुकी है। जोधपुर भी प्रदूषण से अछूता नहीं है। ऐसे में यदि लोग जागरूक हो जाए तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा काम हो सकता है। लोगों को चाहिए कि खरीदारी के समय कपड़े के थैले का प्रयोग करे और पॉलीथिन की थैलियों में सामग्री का पूर्ण बहिष्कार करें।
- सैनाचार्य अचलानंदगिरि, युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर राईका बाग

घर से हो शुरुआत

पॉलीथिन मुक्त जोधपुर के लिए लोगों को अपने घर से शुरुआत करना जरूरी है। पॉलीथिन सौ साल तक भी नष्ट नहीं होने के कारण जमीन को बंजर बना देता है और नालियों में जाने से सीवरेज जाम कर देता है। ऐसी घातक चीज को रोकने के लिए शहर के सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है।
- लख्मीचंद किशनानी, ट्रस्टी सार्वजनिक शिवमंदिर पब्लिक पार्क

----------

‘उड़ान’ के युवा साथी करेंगे शहरवासियों को जागरूक
‘पत्रिका’ के इस अभियान में युवा साथियों ने हाथ थामा है। ‘उड़ान’ फाउंडेशन जो कि समाजसेवा के क्षेत्र में युवाओं की संस्था है, ने मंदिरों के आस-पास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग का प्रण लिया है। अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि पत्रिका की इस पहल का स्वागत है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनकी टीम के चिराग लाहोटी, दुष्यंत व्यास, राजेन्द्र कुमावत, अंकुश कुमार, भरत लोहिया, कुणाल सहित अन्य युवा तैयारी में जुट गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Alkmy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment