swarnim bharat : महाशिवरात्रि का महासंकल्प : प्लास्टिक मुक्त हो शिवालय

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इस महाशिवरात्रि हमारा शहर एक महासंकल्प ले रहा है। शिवालय में आएं तो प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करें। पूजन सामग्री से लेकर प्रसाद तक लाने के लिए प्लास्टिक को ना कहें। ‘राजस्थान पत्रिका’ के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत इस बार स्वच्छता के साथ प्लास्टिक मुक्त हो महाशिवरात्रि अभियान के प्रति लोगों का काफी समर्थन देखने को मिल रहा है। कई प्रमुख शिवालयों के संत और व्यवस्थापक इस अभियान में अपना समर्थन देने की सहमति दे चुके हैं। साथ ही आमजन से इस बार प्लास्टिक मुक्त शिवरात्रि मनाने की अपील भी कर रहे हैं।
-------------

न करें प्लास्टिक का उपयोग

यह अच्छी पहल है कि इस बार शिवालयों को प्लास्टिक मुक्त रखा जाए। अमरनाथ मंदिर सहित शहर के जितने भी शिवालयों में शिव भक्त जाते हैं उनसे अपील है कि प्लास्टिक का उपयोग न करें।
- अजय दवे, महादेव अमरनाथ मंदिर एवं पर्यावरण विकास ट्रस्ट किला रोड जोधपुर

पर्यावरण संरक्षण की पहल अच्छी

प्लास्टिक का पूरे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महाशिवरात्रि से प्लास्टिक मुक्ति की पहल और इसके बाद हर मंदिर में आजीवन प्लास्टिक उपयोग पर पाबंदी लगे। लोग भी समझदार बनें और पर्यावरण के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझें।
- राजेन्द्र बोहरा, पुजारी, रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, चांदपोल

-------------

फोटो :: उड़ान फाउंडेशन बांटेगा प्लास्टिक फ्री कैरी बैग
स्वर्णिम भारत अभियान से पे्ररित होकर युवाओं की संस्थान उड़ान फाउंडेशन ने महाशिवरात्रि के दिन शहर के प्रमुख शिवालयों में प्लास्टिक फ्री कैम्पेन को समर्थन दिया है। इस फाउंडेशन से जुड़े युवा मंदिरों में प्लास्टिक फ्री कैरी बैग का वितरण करेंगे। मंगलवार को इस फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया के नेतृत्व में बैठक हुई। यहां फाउंडेशन के सदस्य दानिश, उदय शर्मा, कुणाल, मनीष गौर, गौरव परिहार, निर्भीक डोयल को शहर के प्रमुख शिवालयों के बाहर प्लास्टिक मुक्त कैरी बैग वितरण की जिम्मेदारी दी गई। जबकि अंकुश कुमार, वसीम, चिराग़ लाहोही, साबिर तंवर, दुष्यंत व्यास, भरत लोहिया, राजेन्द्र कुमावत को शिवरात्रि तक जागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान की जिम्मेदारी दी गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ueUwL6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment