जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे में व्यस्ततम मार्गो में माने जाने वाले जोधपुर-जयपुर मार्ग का सफर आसान हो, इसलिए लिए सरकार ने राईकाबाग-डेगाना दोहरीकरण के लिए 145 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 107 करोड़ रुपए घोषित किए है। दोहरीकरण से इस मार्ग पर टे्रनें अटकने व लेट होने की समस्या का समाधान हो जाएगा व यात्रियों का सफर सुगम होगा। वहीं पहले से चल रहे 108.75 किमी लंबे फुलेरा-डेगाना दोहरीकरण के लिए 103 करोड़ रुपए आवंटित किए है। सरकार की ओर से 1 फरवरी को पेश किए गए आम बजट में उत्तर पश्चिम रेलवे को विभिन्न कार्यो के लिए बजट आवंटन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के केपिटल आउट-ले वर्ष 2020-21 के बजट में 6408.92 करोड़ आवंटित किया गया है।
---
इन कार्यो के लिए भी बजट आवंटन
- 92 करोड़ रुपए रेल लाइन के रखरखाव के लिए।
- 1.92 करोड़ रुपए जोधपुर कारखाना के लिए।
- 13 करोड़ रुपए पुल मरम्मत के लिए।
- 157 करोड़ आरयूबी के लिए।
- 25 करोड़ रुपए स्पीड टेस्ट ट्रेक के लिए।
- 1 लाख रुपया भगत की कोठी पीट लाइन के लिए
-सानू-हमीरा नई रेल लाइन के लिए 28 करोड़
वर्तमान में जारी जोधपुर मण्डल में वर्तमान में जारी थियात-हमीरा-सानू 58.5 किमी नई रेल लाइन के लिए 27.99 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है।
-----------
सरकार ने बजट में यात्री सुविधाओं तथा संरक्षा पर ध्यान देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे को 160.10 करोड रुपए आवंटित किए गए है। पार्टनरशिप व सीएसआर के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास व अन्य कार्यो के लिए 1 हजार करोड का अनुमानित निवेश का प्रावधान है, यानि वर्ष 2020-21 के लिए कुल 1160.10 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vmHDPb
0 comments:
Post a Comment