जोधपुर. ब्लू सिटी में रॉक क्लाइम्बिंग, डेजर्ट और कल्चरल एक्टिविटी का आपने खूब लुत्फ उठाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है अब हमारे शहर में पर्यटकों को रिझाने के लिए सुरपुरा बांध को वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटी व नए पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।
इन वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटी का मुख्यमंत्री के हाथों विधिवत उद्घाटन के फेर में सुरपुरा बांध में फिलहाल नौकायान का आनंद लेने के लिए शहरवासियों व पयर्टकों को इन्तजार करना पड़ेगा। हालांकि ठेकेदार का दावा है कि नौकायान के लिए पहुंचने वाले लोगों को निराश नहीं कर रहे है लेकिन जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन विधिवत रूप से करवाया जाएगा। कायलाना की तर्ज पर सुरपुरा बांध मंडोर में शहरवासी व देशी-विदेशी पर्यटक नौकायान का आनंद ले सके।
यह हो सकती है एक्टिविटी
- 10 पेंडल बोट
- चार स्पीड बोट
- चार लग्जरी शिकारा
- एक वॉटर स्कूटर
- दो वॉटर बैलून
टिकट लेते ही होगा बीमा
सुरपुरा बांध में नौकायान के दौरान किसी तरह का हादसा न हो जाए इसको लेकर वहां तैराक स्पेशल बोट के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ नौकायान का टिकट लेते ही यात्री का दस लाख रुपए का बीमा हो जाएगा। जिससे नौकायान के दौरान किसी कारण से दुर्घटना हो जाए तो मृतक के परिजनों को आर्थिक रूप से संबल मिल सके।
बांध तक जाने वाले सडक़ भी खस्ताहाल
बांध तक जाने वाली सडक़ खस्ताहाल है। जिसको दुरुस्त करवाना प्रस्तावित है लेकिन अभी तक सडक़ निर्माण का कार्य तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में नौकायान का आनंद लेने के लिए यहां पहुंचने वाले लोगों को खस्ताहाल सडक़ से होकर गुजरने में परेशानी होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32jEcFd
0 comments:
Post a Comment