आखिर सुरक्षित मिल ही गए घर से लापता हुए दोनों भाई, परिजनों ने ली राहत की सांस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बोरानाडा गांव से स्कूल जाने के बजाए घर से निकलकर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठ कर गायब हुए दोनों नाबालिग भाई बुधवार को सुरक्षित मिल गए। मंगलवार को बिना बताए गायब हुए दोनों भाई हेमंत सिंह व भावेश सिंह बुधवार सुबह घर के पास खेत में मिले। गांव वालों ने जब उन्हें देखा तो पकडकऱ परिजनों को सुपुर्द किया। बच्चों ने बताया कि अकेले निकलने पर वे घबरा गए थे और सुबह जोधपुर वापस लौट आए थे। उल्लेखनीय है कि बोरानाडा गांव में तेरह व दस वर्षीय दो सगे भाई स्कूल जाने की बजाय घर से निकलकर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठ गायब हो गए थे। स्कूल की छुट्टी का समय होने पर जब दोनों भाई घर नहीं लौटे तो गायब होने का पता लगा था। बोरानाडा थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश में एक टीम बाड़मेर भेजी थी।

उप निरीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार बोरानाडा गांव निवासी भवानीसिंह के पुत्र हेमंतसिंह (13) व भावेश (10) क्षेत्र की सर्ववंदना स्कूल में आठवीं और 5वीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों भाई सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन दोनों स्कूल नहीं पहुंचे थे। छुट्टी होने पर निर्धारित समय निकलने के बावजूद दोनों भाई घर नहीं लौटे। इससे परिजन चिंतित हो गए थे। उन्होंने स्कूल में सम्पर्क किया तो पता लगा कि दोनों भाई स्कूल आए ही नहीं थे। हैण्डीक्राफ्ट काम करने वाले पिता भी घर लौटे और परिचित व पड़ोसियों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन दोनों भाइयों का पता नहीं चल पाया था।

थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बोरानाडा बस स्टैण्ड व अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तब सामने आया कि दोनों भाई दोपहर में अकेले ही बस स्टैण्ड पहुंचे थे, जहां से सिटी बस में सवार हुए थे। पुलिस ने सिटी बस चालक से पूछताछ की तो उसने बच्चों को जालोरी गेट छोडऩे की जानकारी दी। पुलिस जालोरी गेट पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। तब दोनों भाइयों के रेलवे स्टेशन पहुंचने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म के कैमरों के फुटेज खंगाले तो दोनों भाई दोपहर दो बजे वहां भी दिखाई दिए। उनके साथ कोई और व्यक्ति नहीं था। पुलिस ने उस समयावधि के दौरान निकलने वाली ट्रेन के टीटीई से जानकारी ली। बाड़मेर जाने वाली ट्रेन के टीटीई से पता लगा कि उसने दो बच्चों को बाड़मेर का टिकट बनाकर दिया था। इस आधार पर पुलिस की एक टीम दोनों की तलाश में बाड़मेर भेजी गई है।

बड़ा भाई कॉपी लेने के बहाने आया था घर
पुलिस का कहना है कि स्कूल के लिए निकलने के बाद बड़ा वाला भाई हेमंत दोपहर ग्यारह-बारह बजे घर आया था। उसने परिजन से कहा कि शिक्षक ने एक कॉपी मांगी है जो वह घर भूल गया। कुछ देर में वह बैग लेकर घर से निकल गया था।

दुकान से कपड़े खरीदकर बदले
सिटी बस में सवार होने से पहले दोनों भाइयों ने बस स्टैण्ड पर एक दुकान से जींस, शर्ट व जैकेट खरीदे थे। वहीं पर उन्होंने स्कूल यूनिफॉर्म उतारकर नए कपड़े पहने थे। फिर सिटी बस में बैठे थे। हेमंत को एक छात्रावास में दाखिल कराया था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे फिर घर लाकर स्कूल में दाखिल करा दिया था।

पूरे रास्ते अकेले ही नजर आए दोनों भाई
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है, लेकिन बोरानाडा बस स्टैण्ड से जालोरी गेट और फिर रेलवे स्टेशन तक दोनों अकेले ही पहुंचे थे। टे्रन में भी दोनों के साथ कोई और नजर नहीं आया है। दोनों घर से क्यों गायब हुए इस संबंध में अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vPSZvf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment