जोधपुर. सरदारपुरा सी रोड स्थित गांधी मैदान के पास एक मकान के गोदाम में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। मकान के गोदाम में बैग व कई तरह का माल भरा हुआ था। सूचना मिलने पर शास्त्रीनगर स्थित अग्निशमन केन्द्र की दो दमकल मौके पर पहुंची। वहीं नगर निगम की दो दमकल भी आग स्थल पहुंची।
नगर निगम की दो दमकलों के साथ अग्निशमन कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार गोदाम में आग की लपटें व धुंआ उठने पर घरवालों को इसका पता चला। गोदाम से धुंआ बाहर आते देख आस-पास के क्षेत्रवासी मौके पर जमा हो गए।
लोगों ने भी दमकलें आने से पहले पानी से आग बुझाने के प्रयास किये। क्षेत्रवासी दमकलकर्मियों के साथ आग पर काबू पाने में सहयोग करते नजर आए। आग की लपटें तेज होने व धुंआ फैलने से गोदाम में रखे बैग व अन्य कई तरह का सामान जलकर खाक हो गया। समय पर सूचना होने व अग्निशमन व नगर निगम की दमकलें पहुंचने से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। आग के कारणों का अभी तक पता नही लग पाया हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39577zC
0 comments:
Post a Comment