मौसमतंत्र में बदलाव से चढऩे लगा बीमारियों का ग्राफ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

एैसे में राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन रोगियों की संख्या का ग्राफ नित नई ऊचाईयां छू रहा है। सोमवार को ओपीडी में 1170 रोगियों का पंजीयन हुआ है।

फलोदी क्षेत्र में इन दिनों में गर्मी का मौसम रहने से अधिकतम तापमान 25.0 व रात में ठण्ड रहने से न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सैल्सियस के आस-पास चल रहा है। दिन व रात के तापमान में ढाई गुणा अंतर होने से कई लोग मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि की चपेट में आ गए है। मौसमी बीमारियों से पीडि़त अधिकांश रोगी राजकीय चिकित्सालय पहुंच रहे है। जिससे चिकित्सालय के ओउटडोर में रोगियों की रेलमपेल नजर आती है। (कासं)

यह है फलोदी अस्पताल की ओपीडी -

दिनांक ओपीडी

3 फरवरी 1170

2 फरवरी 248 (रविवार, एक पारी)

1 फरवरी 924

31 जनवरी 902

30 जनवरी 856

यह है तापमान अंतर

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

3 फरवरी 26.0 9.8

2 फरवरी 25.4 10.2

1 फरवरी 25.6 11.0

31 जनवरी 23.6 11.2

30 जनवरी 24.6 10.4

हल्के में न लें खासी-जुकाम को -

इन दिनों अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। दिन व रात के तापमान में लगातार ज्यादा अंतर बना रहने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते है। मरीज खांसी-जुकाम को हल्के में न लें तथा तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। बच्चे व बड़े पूरे कपड़े पहनें तथा पानी ज्यादा पीना चाहिए।

डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार, शिशु रोग विशेषज्ञ, राजकीय चिकित्सालय, फलोदी

---------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/397KHNw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment