सेना के इस जाबांज सूबेदार ने किया कुछ ऐसा कि पीएम मोदी कर चुके हैं सम्मानित, सैनिकों को भी मिलेगी सुविधा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर स्थित कोणार्क कोर के अधीन सिंध ब्रिगेड की बसंतर बटालियन के सूबेदार अब्दुला बेग ने खुदाई के लिए आधुनिक बेहतरीन उपकरण बनाया। जिसका वजन वर्तमान उपकरण से आधा रह गया है। साथ ही इसे अलग-अलग यूनिट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सेना के लिए बेहतरीन कार्य करने पर सेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेग को सम्मानित भी किया।

दरअसल सेना को कई दुर्गम स्थानों पर पलटन और हथियारों की सुगम आवाजाही और ऑपरेशन के दौरान खुदाई की जरुरत पड़ती है। सैनिकों को अपने युद्ध क्षेत्र में सामरिक रूप से तैयार होने के लिए मानवीय खुदाई करनी पड़ती है। ऐसे में सैनिकों को कई खुदाई उपकरण साथ रखने पड़ते हैं जो भारी होते हैं। ये युद्ध भार को बढ़ा देते हैं। सूबेदार बेग ने एक बहुद्देशीय उपकरण बनाया है जो अलग-अलग उपकरणों को एक इकाई में जोड़ता है। इससे सैनिकों को खासी सहायता मिल सकेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SGjQmy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment