संदिग्धों की धरपकड़ में झुग्गी झोंपड़ी पहुंची पुलिस को मिली शराब
- महिला गिरफ्तार
जोधपुर.
आपराधिक वारदातों की रोकथाम व संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बुधवार अल-सुबह चौहाबो में सेक्टर १८ व ११ स्थित झुग्गी झोंपडि़यों की तलाशी ली। इस दौरान देसी शराब के ५७ पव्वे जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया।सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा के अनुसारचौहाबो थानाधिकारी परमेश्वरी व देवनगर थाना पुलिस के साथ सेक्टर १८ में नहर चौराहा और सेक्टर ११ में आवासन मण्डल कार्यालय के पास झुग्गी झोंपडि़यों व उनमें रहने वालों की पहचान पत्र से तस्दीक की गई। वहीं, वाहनों के दस्तावेज भी चेक किए गए। इस दौरान सेक्टर ११ की एक झोंपड़ी में रहने वाली भगवती पत्नी देवाराम बावरी के पास देसी शराब के ५७ पव्वे मिले। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर भगवती को गिरफ्तार किया गया। शाम को कोर्ट में पेश करने पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ORFstY
0 comments:
Post a Comment