जोधपुर ( jodhpur news hindi news jodhpur news rajasthan news ). हरीशंचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान की एडिशनल डायरेक्टर( प्रशासन), वंदना सिंघवी ने हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में डिजिटल अवेयरनेस एक्सपर्ट ( Digital expert ) डॉ. नितिन राजवंशी की साइबर सुरक्षा- द डीजी गार्जियन टिप्स ( Cyber Security - The DG Guardian Tips ) नामक पुस्तक का विमोचन ( book launch ) किया। इस मौके पर एस पी मेडिकल कॉलेज से डॉ. हरीश मौर्या, सरदार पटेल पुलिस विश्वविधालय के सहायक प्रोफेसर अर्जुन चौधरी व हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के उप निदेशक कैलाश पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट सुरक्षा, सजगता एवं जागरूकता संबंधित जानकारी से अवगत कराना है। पुस्तक में साइबर जानकारियां शामिल की गई हैं। यह साइबरबुलीइंग, साइबर गू्रमिंग और ई-मेल फ्रॉड की समस्याओं का वर्णन भी करती है। इस अवसर पर डिजिटल अवेयरनेस एक्सपर्ट डॉ. नितिन राजवंशी ने बताया कि वर्तमान युग साइबर युग है, ऐसे में साइबर सुरक्षा अपनाना देश के प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुरक्षा का हर पहलू पहचानें और जागरूकता, होशियारी व सतर्कता से इंटरनेट का इस्तेमाल करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Xwxx1
0 comments:
Post a Comment