राजस्थान में स्मार्टराज फेल, अब यह करना होगा नगरीय निकायों को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रदेश के नगरीय निकायों में ऑनलाइन कामकाज के लिए लागू किए गए स्मार्टराज प्रोजेक्ट को झटका लगा है। इस प्रोजेक्ट के लिए काम में लिए जा रहे सॉफ्टवेयर का लाइसेंस पुराना हो चुका है और संबंधित फर्म ने इसका नवीनीकरण भी नहीं करवाया। इसी कारण कई निकायों में स्मार्टराज प्रोजेक्ट से जुड़े ऑनलाइन कार्य लगभग ठप पड़े हैं। अब कुछ कार्यों को अपने स्तर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग ने निकायों को स्वीकृति दी है।

स्मार्टराज प्रोजेक्ट पूरे प्रदेश में एक साथ लागू किया गया था। इसमें शुरुआत में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ बिल्डिंग परमिशन और फायर एनओसी जैसे कार्यों को करना था। लेकिन एक-दो मोड्यूल को छोडकऱ यह अधिकांश निकायों में शत-प्रतिशत काम शुरू कर नहीं कर पाया। इस प्रोजेक्ट में काम करने वाली फर्म की शिकायतें भी अलग-अलग निकायों से स्वायत्त शासन विभाग के पास पहुंची। इसके बाद विभाग ने अब स्थानीय निकायों को अपने स्तर पर ही ऑफलाइन जरूरी काम करवाने को कहा है।

लाइसेंस भी पुराना हुआ

स्मार्टराज प्रोजेक्ट में काम करने वाली कंपनी से जवाब तलब करने पर पता चला कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का लाइसेंस अवधिपार हो चुका है। जिसका नवीनीकरण फर्म ने नहीं करवाया है। इस बारे में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक उज्जवल राठौड़ ने सभी निकायों को पत्र लिखकर अवगत करवाया है।

गारंटी अवधि में देनी है सेवा
स्मार्टराज में होने वाले आधारभूत काम जैसे बिल्डिंग परमिशन व फायर एनओसी ऑनलाइन जारी करने के काम अटके हुए हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, बिल्डिंग परमिशन जैसे कई काम जिनको नीयत अवधि में पूरा करना है, उनके लिए भी निकायों को परेशानी हो रही है।

पेंडेंसी हो हद से पार

जोधपुर में इस प्रोजेक्ट के अटकने से एक हजार से अधिक प्रमाण पत्र और स्वीकृतियां अटक गई है। तीन माह से इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे कर्मचारियों को मानदेय भी नहीं मिला है। ऐसे में इन्होंने काम पूरा बंद कर दिया है।

इनका कहना है...
स्मार्टराज प्रोजेक्ट में जो काम होने हैं वह उस गुणवत्ता से नहीं हो रहे। इसीलिए हमने पत्र लिखा था। निदेशालय ने हमें अपने स्तर पर व्यवस्था करने को कहा है। कुछ मोड्यूल तो हमने पहले से ही एनआइसी से शुरू करवा दिए हैं। अन्य काम भी जल्द ही ऑनलाइन करवाएंगे।

- सुरेश कुमार ओला, आयुक्त, नगर निगम जोधपुर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UzXtjW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment